Asia Cup 2025 : भारत ने पाकिस्तान को हराया – लेकिन ट्रॉफी अभी भी दूर—जानिए वजह

Atul Kumar
Published On:
Asia Cup 2025

Asia Cup 2025 – टीम इंडिया ने रविवार, 28 सितंबर को पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2025 का खिताब जीत लिया था। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि 2 अक्टूबर तक भी खिलाड़ियों के हाथों में ट्रॉफी नहीं आई। वजह है एशिया कप ट्रॉफी विवाद 2025, जिसमें एसीसी चेयरमैन और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी फंसे हुए हैं।

क्यों अटका ट्रॉफी का मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नकवी ने ट्रॉफी अपने कब्जे में रखी और भारत ने उनसे ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया। यही वजह है कि खिताब जीतने के बावजूद भारतीय टीम को अभी तक कप नहीं मिल पाया।

आज कैसे सुलझ सकता है एशिया कप ट्रॉफी विवाद 2025?

खबरों के मुताबिक, मोहसिन नकवी आज दुबई के होटल से चेकआउट करके पाकिस्तान लौटने वाले हैं। ऐसे में वह ट्रॉफी को अपने साथ पाकिस्तान नहीं ले जा सकते। नियमों के मुताबिक, ट्रॉफी को एसीसी के मुख्यालय में ही रखा जाना होगा।

यानी नकवी के दुबई छोड़ने के बाद एसीसी ऑफिस या यूएई बोर्ड के अधिकारी ट्रॉफी भारत को सौंप सकते हैं। इस तरह आज ही भारतीय टीम के पास ट्रॉफी आने की संभावना है।

नकवी का बयान – “आकर ट्रॉफी ले जाइए”

मोहसिन नकवी ने बयान दिया था कि ट्रॉफी एसीसी हेडक्वार्टर में सुरक्षित है और भारत चाहे तो उसे वहां से ले सकता है। उन्होंने यहां तक कहा था कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव खुद आकर ट्रॉफी ले लें। लेकिन सवाल उठता है—जब सूर्या ने फाइनल के बाद उनसे ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया, तो अब कैसे लेंगे?

भारतीय खिलाड़ियों की स्थिति

टीम इंडिया और फैंस दोनों इस खींचतान से नाराज हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि ट्रॉफी किसी व्यक्ति की नहीं बल्कि एसीसी की है, और इसे औपचारिक तरीके से विजेता टीम को सौंपा जाना चाहिए।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...