World Cup 2025 : न्यूजीलैंड-पाकिस्तान मैच रद्द – भारत को बड़ा फायदा मिला वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल में

Atul Kumar
Published On:
World Cup 2025

World Cup 2025 – कोलंबो का मौसम एक बार फिर क्रिकेट फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर गया। ICC Women’s Cricket World Cup 2025 का 19वां मुकाबला, न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान (NZW vs PAKW), बिना गेंद फेंके ही रद्द कर दिया गया।

ये इस टूर्नामेंट का सातवां मैच है जो बारिश की भेंट चढ़ा। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस नतीजे ने टीम इंडिया को राहत की सांस दी है।

भारत को मिला अप्रत्यक्ष फायदा

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत पहले से ही टॉप-4 में अपनी जगह बनाए हुए था। न्यूजीलैंड अगर पाकिस्तान को हरा देता, तो कीवी टीम भारत को पछाड़कर चौथे स्थान पर पहुंच जाती। मगर मैच रद्द होने से दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले।

इस ड्रॉ का असर पॉइंट्स टेबल पर कुछ यूं पड़ा—न्यूजीलैंड अब 4 अंकों के साथ भारत के बराबर है, लेकिन नेट रनरेट (NRR) कमजोर होने की वजह से वो पांचवें स्थान पर खिसक गया। वहीं भारत चौथे स्थान पर कायम है और सेमीफाइनल की रेस में अपनी स्थिति मजबूत रखे हुए है।

टीमखेले गए मैचजीतेहारेअंकनेट रनरेटस्थान
ऑस्ट्रेलिया55010+1.521
साउथ अफ्रीका5418+1.012
इंग्लैंड5326+0.883
भारत5234-0.054
न्यूजीलैंड5234-0.375
बांग्लादेश5142-0.656
श्रीलंका5032-0.927
पाकिस्तान5032-1.128

साउथ अफ्रीका ने किया सेमीफाइनल में एंट्री

इस नतीजे का सबसे बड़ा फायदा साउथ अफ्रीका को हुआ है। ऑस्ट्रेलिया पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका था, और अब साउथ अफ्रीका ने भी 8 अंकों के साथ अपना टिकट पक्का कर लिया है।

बाकी दो सेमीफाइनल स्पॉट्स के लिए इंग्लैंड, भारत और न्यूजीलैंड के बीच टक्कर रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। अगले कुछ मैच तय करेंगे कि कौन सी दो टीमें ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका का साथ देंगी।

पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका – लगभग बाहर

जहां कुछ टीमें सेमीफाइनल की ओर बढ़ रही हैं, वहीं पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं। पाकिस्तान का यह लगातार दूसरा मैच है जो बारिश के कारण रद्द हुआ। टीम अब तक टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है।

बांग्लादेश ने जरूर पाकिस्तान को हराकर 2 अंक बटोरे, लेकिन श्रीलंका और पाकिस्तान के खाते में मौजूद 2-2 अंक सिर्फ रद्द मैचों की वजह से हैं। टूर्नामेंट का यह मोड़ बताता है कि अब इन तीनों टीमों के लिए वापसी लगभग असंभव है।

सेमीफाइनल की रेस अब और दिलचस्प

आने वाले मैचों में भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत पर सभी की निगाहें होंगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला सेमीफाइनल का टिकट तय कर सकता है। न्यूजीलैंड को अब बाकी बचे दो मैचों में बड़े अंतर से जीतना होगा ताकि वो नेट रनरेट सुधार सके।

अगर बारिश ने फिर दखल दी, तो पूरा समीकरण उलट सकता है—और यह भारत के लिए वरदान साबित हो सकता है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...