वनडे वर्ल्ड कप में ट्रेंट बोल्ट के खेलने की संभावनाओं को लेकर न्यूजीलैंड के मुख्य चयनकर्ता ने दिया बड़ा बयान

Kiran Yadav
Published On:
New Zealand's chief selector gave a big statement about Trent Boult's chances of playing in ODI World Cup

वनडे वर्ल्ड कप में ट्रेंट बोल्ट के खेलने की संभावनाओं को लेकर न्यूजीलैंड के मुख्य चयनकर्ता ने दिया बड़ा बयान : न्यूजीलैंड के प्रमुख तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने पिछले साल दुनिया भर में हो रही टी20 लीग में हिस्सा लेने के लिए बोर्ड के केंद्रीय अनुबंध से अपना नाम वापस ले लिया था. ऐसे में उनके आगामी वनडे विश्व कप में खेलने को लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है. हालांकि, न्यूजीलैंड के मुख्य चयनकर्ता गेविन लार्सन को उम्मीद है कि बोल्ट विश्व कप में न्यूजीलैंड के गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करेंगे।

पिछले साल खुद बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने कॉन्ट्रैक्ट से रिलीज करने की मांग की थी, जिसे बोर्ड ने मान भी लिया था. बोल्ट ने कहा था कि वह अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं और दुनिया भर की घरेलू लीगों में भी खेलना चाहते हैं। हालांकि इसके बावजूद जरूरत पड़ने पर वह चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

SENZ मॉर्निंग से बात करते हुए, लार्सन ने कहा कि बोल्ट की वापसी के लिए दरवाजा खुला है और खुलासा किया कि यह अनुभवी तेज गेंदबाज मुख्य कोच गैरी स्टीड के साथ लगातार बातचीत कर रहा है।

ये भी पढ़े : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में मोइन अली ने खेला एक हाथ से अजीबोगरीब शॉट , देखे वीडियो

न्यूजीलैंड के मुख्य चयनकर्ता ने कहा,

“हम चाहते हैं कि वह शामिल हो, हम उसे शामिल करना पसंद करेंगे, हम उसकी स्थिति को पूरी तरह से समझते हैं इसलिए हम उसके साथ काम करना जारी रखेंगे। हमें साल के अंत में विश्व कप खेलना है और मैंने कहा है कि अगर हर कोई अगर सही रहा तो ट्रेंट बोल्ट हमारे लिए गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे।”

ट्रेंट बोल्ट की गिनती मौजूदा समय के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में होती है। उनमें गेंद को दोनों तरफ से स्विंग कराने की क्षमता है, जो आज बहुत कम गेंदबाजों के पास है।

ट्रेंट बोल्ट ने न्यूजीलैंड के लिए दो विश्व कप (2015 और 2019) खेले है और दोनों बार शानदार गेंदबाजी कर अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने विश्व कप में अब तक 19 मैच खेले हैं और 21.79 की औसत से 39 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/27 है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...