T20 cricket : टी20 रिकॉर्ड बाबर आजम ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को छोड़ा पीछे

Atul Kumar
Published On:
T20 cricket

T20 cricket – टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चौकों की बारिश करने वालों की अगर बात हो, तो इस वक्त सबसे आगे हैं पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam)। उन्होंने इस फॉर्मेट में चौकों का ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसे तोड़ना आसान नहीं दिखता।

बाबर आजम ने टी20I में सबसे ज्यादा चौके (Most Fours in T20I) जड़ने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है।

बाबर आजम – टी20 इंटरनेशनल में चौकों के बादशाह

बाबर आजम ने अब तक 131 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 457 चौके लगाए हैं। यानी औसतन हर मैच में 3.5 से ज्यादा चौके। यह रिकॉर्ड उन्हें टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक अलग मुकाम पर ले जाता है।
बाबर इस फॉर्मेट में 450 चौके लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं। उनके कवर ड्राइव्स और टाइमिंग इतनी क्लीन है कि चौकों की बारिश कर देना उनके लिए आम बात लगती है।

दूसरे नंबर पर पॉल स्टर्लिंग

आयरलैंड के धुरंधर ओपनर पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 153 मैचों में 430 चौके ठोके हैं।
स्टर्लिंग ने साल 2009 में टी20 डेब्यू किया था और तब से लगातार आयरलैंड की बल्लेबाजी की रीढ़ बने हुए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 135 से ऊपर रहता है, जो बताता है कि वे पावरप्ले में कितनी आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं।

रोहित शर्मा – भारत के चौका किंग

भारत की ओर से सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज हैं रोहित शर्मा (Rohit Sharma)।
‘हिटमैन’ ने अपने 159 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 383 चौके जड़े हैं।
बाबर और रोहित के बीच फिलहाल 74 चौकों का फासला है। हालांकि रोहित ने टी20 और टेस्ट क्रिकेट दोनों से संन्यास ले लिया है, जिससे बाबर का यह रिकॉर्ड आने वाले समय में और भी मजबूत हो सकता है।

विराट कोहली चौथे स्थान पर

विराट कोहली (Virat Kohli) इस सूची में चौथे स्थान पर हैं।
उन्होंने 125 मैचों में 369 चौके लगाए हैं।
कोहली ने अपने करियर में कई यादगार पारियां खेलीं और कई बार चौकों की बौछार से विपक्षी टीमों को बैकफुट पर धकेला।
हालांकि उन्होंने भी रोहित की तरह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, इसलिए उनका आंकड़ा अब स्थिर रहेगा।

पांचवें नंबर पर जोस बटलर

इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) पांचवें स्थान पर हैं।
उन्होंने अब तक 144 टी20 मैचों में 350 चौके जमाए हैं।
बटलर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं—खासकर डेथ ओवर्स में चौके-छक्के लगाना उनकी पहचान बन चुका है।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके (2025 तक)

रैंकखिलाड़ीदेशमैचचौके
1बाबर आजमपाकिस्तान131457
2पॉल स्टर्लिंगआयरलैंड153430
3रोहित शर्माभारत159383
4विराट कोहलीभारत125369
5जोस बटलरइंग्लैंड144350
टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...