On This Day : 24 साल पहले जब अनिल कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ दस विकेट लेकर रचा था इतिहास

Kiran Yadav
Published On:
On This Day: 24 years ago when Anil Kumble created history by taking ten wickets against Pakistan

On This Day : 24 साल पहले जब अनिल कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ दस विकेट लेकर रचा था इतिहास : आज ही के दिन 24 साल पहले यानि 7 फरवरी 1999 में भारतीय टीम पूर्व कप्तान और दिग्गज स्पिन गेंदबाज़ अनिल कुंबले ने वो कारनामा किया था जो विश्व क्रिकेट में बहुत कम देखने को मिलता हैं।

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ एक पारी में 10 विकेट लेकर एक नया रिकॉर्ड बनाया था। वह यह कारनामा करने वाले उस वक्त दूसरे गेंदबाज बन गए थे।

दूसरी पारी में 420 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम के ओपनर्स सईद अनवर और शाहिद आफरीदी ने 101 रन जोड़े, लेकिन पूरी टीम 207 रनों पर सिमट गई और भारत ने 212 रनों से जीत दर्ज की।

अनिल कुंबले ने 74 रन देकर 10 विकेट लेकर जिम लेकर की बराबरी कर ली। उन्होंने 26.3 ओवर फेंके जिसमें 9 ओवर मेडन थे। इस मैच की पहली पारी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अनिल कुंबले ने 4 विकेट चटकाए थे। कुंबले ने पूरे मैच में 14 विकेट लिए और अकेले भारत को मैच जिताया।

ये भी पढ़े : ऑस्ट्रेलियाई टीम के टी20 कप्तान आरोन फिंच ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास , आईपीएल में उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज

जब कुंबले ने 9 विकेट ले लिए थे, तब कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने दूसरे छोर पर गेंदबाजी कर रहे जवागल श्रीनाथ से 60वां ओवर में ऑफ स्टंप के बाहर गेंदबाजी करने को कहा।

इस ओवर में उन्होंने विकेट लेने की कोशिश भी नहीं की. हालांकि पाकिस्तान के वकार यूनुस ने आउट होने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रहे.

इसके बाद 61वां ओवर फेकने आये कुंबले ने इस ओवर की तीसरी गेंद पर वसीम अकरम को वीवीएस लक्ष्मण के हाथों कैच कराकर अपने 10 विकेट पूरे किए.

आपको बता दें कि अब तक सिर्फ तीन गेंदबाज ही टेस्ट की एक पारी में 10 विकेट ले सके हैं। पहले जिम लेकर, फिर अनिल कुंबले और फिर न्यूजीलैंड के एजाज पटेल ने यह उपलब्धि हासिल की।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...