आरोन फिंच के संन्यास पर डेविड वार्नर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की खास तस्वीरें , फिंच के लिए लिखा खास संदेश

Kiran Yadav
Published On:
David Warner shared special pictures on Instagram on the retirement of Aaron Finch, wrote a special message for Finch

आरोन फिंच के संन्यास पर डेविड वार्नर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की खास तस्वीरें , फिंच के लिए लिखा खास संदेश : ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान और सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। फिंच ने 36 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कह दिया है। हालांकि, वह बिग बैश लीग के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले घरेलू मैचों में भी खेलते रहेंगे।

पिछले साल सितंबर के महीने में ही खराब फॉर्म के कारण उन्होंने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टी20 क्रिकेट खेलना जारी रखा।

आरोन फिंच और डेविड वॉर्नर आमतौर पर ऑस्ट्रेलिया की पारी की शुरुआत करते थे। फिंच के संन्यास की घोषणा के बाद वॉर्नर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह और फिंच साथ में हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा,

“आरोन फिंच शानदार करियर के लिए बधाई भाई। सभी मनोरंजन, हँसी, खुशी और कभी-कभी थोड़ी सी झुंझलाहट के लिए धन्यवाद। आपने हम सभी को बहुत गौरवान्वित किया है।”

वहीं इस इंस्टाग्राम पोस्ट में डेविड वॉर्नर ने अपने साथ एरोन फिंच की कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें एरॉन फिंच के करियर के शुरुआती दिनों की एक तस्वीर भी शामिल है.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फिंच का प्रदर्शन

फिंच के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के करियर की बात की जाए तो वनडे में उन्होंने 146 मैच में 38.89 की औसत से 5406 रन बनाए जिसमे 30 अर्धशतक और 17 शतक शामिल हैं। वनडे में उनका सर्वाधिक स्कोर 153 रन है।

एरॉन फिंच ने अपने करियर में कुल 5 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 27.80 की औसत से 278 रन बनाए हैं। जिसमे दो अर्धशतक शामिल हैं। टेस्ट में उनका सर्वाधिक स्कोर 62 रन है।

टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में फिंच ने 103 मैचों में 34.28 की औसत और 142.5 की स्ट्राइक रेट से 3120 रन बनाए , जिसमे 19 अर्धशतक और दो शतक शामिल हैं। टी20 में उनका सर्वाधिक स्कोर 172 रन है। इस दौरान फिंच ने 76 मैचों में कप्तानी भी की।

उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। टी20 अंतरराष्ट्रीय में आरोन फिंच ने दो बार एक पारी में 150 से ज़्यादा रन बनाये हैं। साल 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ 156 और 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 172 रन की पारी खेली थी। यह इस प्रारूप में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी है।

ऑस्ट्रेलिया ने एरॉन फिंच की कप्तानी में 2021 में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। हालांकि, 2022 टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम खिताब का बचाव करने में असफल रही और सेमीफाइनल से पहले टीम बाहर हो गई।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...