IND vs AUS : अक्षर पटेल और जडेजा की जोड़ी ने भारत को मज़बूत स्थिति में पहुंचाया

Kiran Yadav
Published On:
IND vs AUS: The pair of Akshar Patel and Jadeja put India in a strong position

IND vs AUS : अक्षर पटेल और जडेजा की जोड़ी ने भारत को मज़बूत स्थिति में पहुंचाया : नागपुर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट (IND vs AUS) भारत ने दूसरे दिन स्टंप्स के समय भारत ने 114 ओवर में 144 रन की कुल बढ़त के साथ 321 के स्कोर पर 7 विकट के नुकसान पर बना लिया था।

पहला सत्र (टॉड मर्फी ने तोड़ी अश्विन और रोहित की जोड़ी)

कल के स्कोर 77/1 से आगे खेलते हुए भारत की रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन की जोड़ी ने पहले घंटे में संभलकर बल्लेबाजी की और ऑस्ट्रेलिया को बिना कोई मौका दिए 118 रनों पर पहुंचाया।अश्विन को टॉड मर्फी ने 23 रन के निजी स्कोर पर एलबीडबल्यू आउट किया और रोहित के साथ उनकी 42 रन की साझेदारी का अंत किया।नंबर 4 पर आए चेतेश्वर पुजारा ने शुरुआत में एक चौका लगाकर अपना खाता खोला लेकिन अपनी पारी को आगे नहीं बड़ा पाए और 14 गेंदों पर सात रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि कप्तान रोहित शर्मा ने सूझ बुझ के साथ बल्लेबाजी करना जारी रखी और 85 रन बनाकर नाबाद रहे। नाबाद 12 रन के साथ विराट कोहली भी उनके साथ क्रीज़ पर मौजूद हैं। लंच तक भारत ने 52 ओवर में 151/3 का स्कोर बना लिया है।अपना पहला टेस्ट खेल रहे टॉड मर्फी ने पारी में अब तक तीन विकेट लिए हैं। इस सत्र में 28 ओवर खेले गए और जिसमे दो विकेट के नुकसान पर 74 रन बने।

दूसरा सत्र (ऑस्ट्रेलिया ने कसा शिकंजा और रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर का नौवां शतक लगाया)

दूसरा सत्र में भारत की शुरुआत खराब रही, पहली ही गेंद पर विराट कोहली का विकेट गंवा दिया, जो 12 रन बनाकर आउट हो गए। अपना डेब्यू मैच खेल रहे सूर्यकुमार यादव कुछ खास नहीं कर सके और महज 8 रन बनाकर नाथन लियोन की गेंद पर बोल्ड हो गए। यहां से रोहित शर्मा को रवींद्र जडेजा का साथ मिला और इन दोनों ने नाबाद अर्धशतकीय साझेदारी कर भारत को बढ़त दिला दी. इस दौरान रोहित ने अपने टेस्ट करियर का नौवां शतक पूरा किया और भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले कप्तान बने। चाय तक भारत ने 80 ओवर में 226/5 का स्कोर बना लिया था। रोहित 118 और रवींद्र जडेजा 34 रन बनाकर नाबाद रहे। इस सत्र में 28 ओवर खेले गए जिसमें भारत ने दो विकेट खोकर 75 रन बनाए।

तीसरा सत्र (अक्षर पटेल और जडेजा ने संभाला)

आखिरी सत्र की शुरुआत में भारत ने सबसे पहले रोहित का विकेट गंवाया और वह 120 रन बनाकर पैट कमिंस का शिकार बने। इस तरह जडेजा के साथ उनकी 61 रन की साझेदारी का अंत हुआ। पदार्पण मैच की अपनी पहली पारी में श्रीकर भरत कुछ खास नहीं कर सके। वह 8 रन बनाकर टॉड मर्फी का शिकार बने और इस ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने अपने पांच विकेट हॉल पूरे किए। यहां से रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाने का काम किया और अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। दोनों ने 81 रन की नाबाद साझेदारी कर भारत की बढ़त को मजबूत किया। जडेजा 66 और अक्षर पटेल 52 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस सत्र में 34 ओवर में 95 रन आए और दो विकेट गिरे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...