इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर आया बड़ा अपडेट

Kiran Yadav
Published On:
Big update about Rohit Sharma's fitness before the semi-final match against England

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर आया बड़ा अपडेट : इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के खेलने को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रोहित शर्मा नेट्स में प्रैक्टिस के दौरान चोट का शिकार हो गए थे और इस वजह से उनकी फिटनेस को लेकर आशंकाएं बढ़ गई थीं। उनकी चोट को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे।

भारतीय टीम को एडिलेड में इंग्लैंड के खिलाफ 10 नवंबर को सेमीफाइनल मैच खेलना है. इस एहम मुक़ाबले से पहले सभी खिलाड़ी इस समय तैयारियों में लगे हुए हैं और जमकर अभ्यास कर रहे हैं. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी नेट्स में अभ्यास कर रहे थे और टीम के थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट रघु उन्हें नीचे फेंक रहे थे। इस दौरान उनकी एक गेंद रोहित शर्मा के हाथ में लग गई, जिसके बाद वह उनका हाथ पकड़कर वहीं बैठ गए और उस पर आइसिंग करनी पड़ी। गेंद लगने के बाद टीम के फिजियो तुरंत मैदान पर आए और रोहित शर्मा का चेकअप किया. इसके बाद रोहित शर्मा ने फिर से खेलने की कोशिश की लेकिन आधे सेशन के बाद वह वापस चले गए।

ये भी पढ़े : T20 WC 2022: ‘भाई उर्वशी बुला रही…’ दर्शक ने ऋषभ पंत को फिर किया ट्रोल, Video वायरल

इंग्लैंड के खिलाफ मैच के लिए रोहित शर्मा पूरी तरह फिट घोषित\

हालांकि अब खबर आ रही है कि रोहित शर्मा पूरी तरह फिट हैं और उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेंगे और उनकी फिटनेस को लेकर कोई शक नहीं है। रोहित शर्मा फिर मैदान में बल्लेबाजी करने उतरे और जमकर अपने शॉट खेले। अब उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया गया है।

आपको बता दें कि रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में उस तरह से बल्लेबाजी नहीं कर पाए हैं, जिसके लिए उन्हें जाना जाता है। अब वह नॉकआउट मैचों में अपने रनों के सूखे को खत्म करना चाहेंगे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...