T20 cricket : अभिषेक शर्मा ने तोड़ा एविन लुईस का रिकॉर्ड – सबसे तेज 50 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने

Atul Kumar
Published On:
T20 cricket

T20 cricket – भारत के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 सुपर-4 में पाकिस्तान के खिलाफ दुबई की पिच पर आतिशी पारी खेलकर नया इतिहास रच दिया।

महज़ 39 गेंदों में 74 रन ठोकते हुए उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए। यही नहीं, इस दौरान अभिषेक ने टी20 इंटरनेशनल में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया—वे सबसे कम गेंदों में 50 छक्के लगाने वाले फुल मेंबर नेशन प्लेयर बन गए।

अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड

अभिषेक ने सिर्फ 331 गेंदों में 50 छक्के पूरे कर डाले। यह रिकॉर्ड पहले वेस्टइंडीज के एविन लुईस के नाम था, जिन्होंने 366 गेंदों में यह कारनामा किया था। यानी अभिषेक ने लुईस को पीछे छोड़ते हुए नई बेंचमार्क सेट कर दी।

छक्कों की फिफ्टी: टॉप खिलाड़ियों की लिस्ट

खिलाड़ीगेंदें (50 छक्के पूरे करने में)कुल छक्केमैच
अभिषेक शर्मा (भारत)33150+
एविन लुईस (वेस्टइंडीज)36613665
आंद्रे रसेल (वेस्टइंडीज)4099586
हजरतुल्लाह जजई (अफगानिस्तान)4926645
सूर्यकुमार यादव (भारत)51014887

एविन लुईस और रसेल को पछाड़ा

एविन लुईस का रिकॉर्ड लंबे समय तक कायम था। लेकिन अब अभिषेक ने उनसे 35 गेंदें कम खेलकर छक्कों की फिफ्टी जड़ दी। वहीं रसेल 409 गेंदों में और अफगानिस्तान के जजई 492 गेंदों में इस मुकाम पर पहुंचे थे।

सूर्यकुमार यादव भी टॉप-5 में

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने 510 गेंदों में छक्कों की फिफ्टी पूरी की थी। फिलहाल सूर्या के नाम 87 टी20 मैचों में 148 छक्के दर्ज हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Follow Us On