Akash Chopra ने किया अभिषेक शर्मा को लेकर कह दी बड़ी बात, “शर्मा जी का बेटा 45 दिनों में भारत के लिए खेलेगा”

Pranjal Srivastava
Published On:
Akash Chopra

मंगलवार रात Kolkata Knight Riders और Sunrisers Hyderabad के बीच खेले गए क्वालिफायर 1 मुकाबले में KKR ने SRH पर 8 विकेट से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इस मैच के दौरान SRH की बल्लेबाजी क्रम बुरी तरह से फ्लॉप रहा। खासतौर पर SRH की ओपनिंग जोड़ी यानी Travis Head और Abhishek Sharma की जोड़ी अपना कमाल नहीं दिखा पाई।

हालांकि इसके बावजूद इस बात को बिल्कुल नकारा नहीं जा सकता है कि इस पूरे सीजन के दौरान अभिषेक शर्मा बेहद ही आक्रामक फॉर्म में रहे हैं। उन्होंने कई बड़े गेंदबाजों की धुलाई करते हुए तूफानी पारियां खेली हैं, जो उनकी शानदार बल्लेबाजी को प्रमाणित करती है।

हालांकि इसके बावजूद T20 World Cup 2024 में उनका सेलेक्शन नहीं हुआ। ऐसे में अब भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अभिषेक शर्मा के टीम इंडिया में डेब्यू को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। दरअसल, आकाश ने दावा किया है कि अभिषेक 45 दिनों के भीतर ही भारत के लिए खेलते नजर आएंगे।

“45 दिनों के भीतर भारत के लिए खेलेंगे अभिषेक शर्मा” – Akash Chopra

आपको बता दें कि हाल ही में आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर अभिषेक शर्मा के लगातार प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए युवा बल्लेबाज के भविष्य को लेकर एक भविष्यवाणी कर दी है। दरअसल, आकाश चोपड़ा ने कहा है कि, “अभिषेक शर्मा चमकता सितारा हैं। अगर हम पंजाब के खिलाफ पिछले मैच पर भी ध्यान दें तो उन्होंने पहली गेंद पर ट्रेविस हेड का विकेट गंवा दिया था, लेकिन अभिषेक शर्मा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि दूसरे छोर पर क्या हुआ है। वह आते हैं और निडर और बेफिक्र होकर खेलते हैं।’ शर्मा जी का बेटा 45 दिनों के भीतर भारत के लिए खेलेगा।”

वहीं चोपड़ा ने इस वीडियो में आगे कहा है कि, “मुझे लगता है कि अभिषेक शर्मा जिम्बाब्वे और श्रीलंका दौरे पर भारत के लिए ओपनिंग करेंगे। वह बहुत अच्छा खेलते हैं और इस मैच में उन्हें और भी अच्छा खेलना होगा क्योंकि आपको विपक्ष में सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती मिलेंगे। ट्रैविस हेड की वजह से स्पिन को जल्दी पेश किया जा सकता है। इसलिए आपको स्पिन को बेअसर करने के लिए एक भारतीय बल्लेबाज लाना होगा – वह अभिषेक शर्मा हैं।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...