IPL 2023: MS Dhoni के बल्ले से आई शानदार आवाज, Dhoni ने खड़े-खड़े गेंद को करा दी आसमान की सैर, Watch Video!

MS Dhoni के बल्ले से आई शानदार आवाज- दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल 2023 के शुरू होने में दो महीने से भी कम समय बचा है।

इस आयोजन के लिए सभी टीमों और खिलाड़ियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का यह आखिरी सीजन हो सकता है ऐसे में उन्होंने खास तैयारी शुरू कर दी है।

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने अभी से आईपीएल 2023 की तैयारी शुरू कर दी है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अपने बल्लेबाजी अभ्यास के दौरान एमएस धोनी ने कुछ आकर्षक शॉट खेले। यह एक ऐसा मैच था जिसमें धोनी ने कई बार गेंद को मैदान के बाहर भेजा।

CSK ने शेयर किया वीडियो

महेंद्र सिंह धोनी के छक्के मारने का वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है.

उन्होंने कैप्शन में ‘थाला अपडेट 19:29’ लिखा है, जिससे साफ हो रहा है कि यह शाम के सत्र का वीडियो है और धोनी अंधेरे के बावजूद शॉट मारने की तैयारी कर रहे हैं. इस वीडियो में भी धोनी के शॉट मारने के बाद बल्ले से शानदार आवाज सुनाई दे रही है.

चेन्नई ने निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में 10वां स्थान हासिल किया।

इस साल हुई नीलामी में टीम ने बेन स्टोक्स जैसे शानदार ऑलराउंडर को अपनी टीम में शामिल किया, जो अगले सीजन में कप्तान भी बन सकते हैं। ऐसे में इस साल उनका प्रदर्शन खास रहने की उम्मीद होगी।

यह भी पढ़ें- Sourav Ganguly की खूबसूरत बेटी पर से नहीं हटेगी नजर, ख़ूबसूरती में बॉलीवुड सितारों के भी छुड़ा देती है छक्के, See Photos!

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Avatar

Sumit एक सपोर्ट जर्नलिस्ट हैं, सुमित को क्रिकेट मे काफी दिलचस्पी है, इसीलिए सुमित Cricketyatri के माध्यम से अपना अनुभव लोगों तक पहुचा पा रहे हैं