Ambati Rayudu ने क्रिकेट के बाद अब राजनीति में मारी एंट्री, इस पार्टी से लड़ेंगे चुनाव!

Ankit Singh
Published On:
Ambati Rayudu

भारतीय टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज Ambati Rayudu ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। हालांकि क्रिकेट जगत को अलविदा कहने के बाद अब पूर्व क्रिकेटर राजनीति में एंट्री मारने वाले हैं। दरअसल, अंबाती रायडू आने वाले समय में आंध्र प्रदेश से चुनाव लड़ते नजर आएंगे। उन्होंने आंध्र प्रदेश की युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) को जॉइन कर लिया है।

रायडू ऐसे पहले क्रिकेटर नहीं है, बल्कि इसके पहले गौतम गंभीर जैसे खिलाड़ी भी क्रिकेट से संन्यास के बाद राजनीति का रास्ता अपना चुके हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने रायडू का अपनी पार्टी में स्वागत किया है। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्रिकेट में अपना जलवा बिखेरने के बाद अब रायडू राजनीति में क्या कमाल करते हैं।

इस लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रायडू ने इसी साल जून महीने में आंंध्र प्रदेश के सीएम जगन रेड्डी से मुलाकात की थी। उस दौरान दोनों के मेलजोल और बातचीत के बाद से ही रायडू के राजनीति में एंट्री के कयास लगाए जा रहे हैं। अब आखिरकार लोगों के कयास सही साबित हो गया है और उन्होंने YSRCP जॉइन कर ली है। साथ ही कहा जा रहा है कि जल्द ही रायडू आंध्र प्रदेश असेंबली से चुनाव भी लड़ सकते हैं।

बता दें कि फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं मिली है कि रायडू किस सीट से चुनाव लडेंगे। हालांकि खबरों की मानें तो रायडू को मछलीपट्टनम लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारने का प्लान बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की चाह है कि रायडू मछलीपट्टनम लोकसभा सीट से चुनाव लड़े और जीते भी।

साल 2011 में हुआ था YSRCP का गठन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि YSRCP नई पार्टी है, जिसने कम समय में ही काफी लोकप्रियता हासिल की है। YSRCP पार्टी का गठन 12 मार्च 2011 को हुआ था और तब से अब तक सीएम रेड्डी के नेतृतव में इस पार्टी ने आंध्र प्रदेश में एक अलग ही पहचान बना ली है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Follow Us On