पाकिस्तान हार, आलोचना और ट्रोलिंग के बीच अब पहली बार PCB का बयान आया सामने, क्रिकेट फ्रेटर्निटी से की टीम को सपोर्ट करने की मांग

Pranjal Srivastava
Published On:
PCB

पाकिस्तान टीम की मौजूदा स्थिति World Cup 2023 में बेहद खराब चल रही है। 2 जीत के साथ शुरूआत के बावजूद लगातार 3 हार के बाद पाकिस्तान टीम की जमकर आलोचना हो रही है और खूब ट्रोलिंग की जा रही है। इस दौरान Babar Azam की कप्तानी पर तो सवाल खड़े हो ही रहे हैं, साथ ही पूरी बाबर सेना का प्रदर्शन भी खवालों में घेरे में खड़ा हो गया है।

वहीं हाल ही में खबरें आई थी कि PCB विश्व कप के बाद बाबर आजम को कप्तानी से हटाने की सोच रहा है। वहीं इन सब के बीच अब पहली बार पाकिस्तानी टीम की हार और प्रदर्शन को लेकर PCB ने अपना बयान जारी किया है। दरअसल, पीसीबी ने क्रिकेट फ्रेटर्निटी और फैंस से इस मुश्किल वक्त में टीम को सपोर्ट करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि टीम के वर्ल्ड कप में प्रदर्शन को बाद में देखा जाएगा।

PCB ने फैंस से की टीम को सपोर्ट करने की अपील

आपको बता दें कि पाकिस्तान की मौजूदा स्थिति और आलोचनाओं के दौर को देखते हुए पीसीबी ने हाल ही में अपना बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘पीसीबी लगातार तीन हार के बाद फैंस के इमोशन्स को समझ सकती है। लेकिन इस चैलेंजिंग समय में बोर्ड को उम्मीद है कि क्रिकेट फ्रैटर्निटी और फैंस बाबर आजम व पूरी टीम को सपोर्ट करते रहेंगे।’

पाकिस्तान क्रिकट बोर्ड ने अपने बयान में आगे कहा कि, ‘अभी भी नेशनल टीम के चार बड़े मैच बाकी हैं। पीसीबी को उम्मीद है कि टीम रिग्रुप होगी और सभी सेटबैक्स से उभरते हुए ऊपर आएगी। सफलता और हार खेल का एक पार्ट है। कप्तान बाबर आजम और चीफ सेलेक्टर इंजमाम उल हक को पूरी स्वतंत्रता दी गई थी स्क्वॉड का चयन करने के लिए।’

बाबर सेना के प्रदर्शन पर विश्व कप के बाद PCB लेगी फैसला

आपको बता दें कि इस बयान में आगे पीसीबी ने पाकिस्तान टीम द्वारा विश्व कप में किए गए खराब प्रदर्शन को लेकर कहा कि, ’आगे देखा जाएगा, बोर्ड पाकिस्तान क्रिकेट के हित में ही फैसला करेगा। टीम के वर्ल्ड कप में प्रदर्शन को भी बाद में देखा जाएगा। फिलहाल वर्तमान में फैंस, पूर्व खिलाड़ी और सभी स्टेकहोल्डर्स को टीम के साथ बना रहना होगा। टीम को सपोर्ट करना होगा और टीम को मेगा ईवेंट में वापसी करने के लिए बूस्ट करना होगा।’

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...