Asia Cup 2025 – आज 28 सितंबर को दुबई में इतिहास रचने वाला है। 41 साल के एशिया कप इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान फाइनल में आमने-सामने होंगे।
इससे पहले दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में दो बार भिड़ चुकी हैं और दोनों ही मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है। लेकिन आंकड़े बताते हैं कि फाइनल मुकाबलों में पाकिस्तान अक्सर भारत पर भारी पड़ा है।
फाइनल मुकाबलों में भारत बनाम पाकिस्तान का रिकॉर्ड
अब तक भारत और पाकिस्तान 12 बार किसी न किसी टूर्नामेंट के फाइनल में भिड़े हैं।
- पाकिस्तान ने इनमें से 8 बार जीत हासिल की है।
- भारत सिर्फ 4 बार विजेता बन पाया है।
कम से कम 5 या उससे ज्यादा टीमों वाले टूर्नामेंट में दोनों 5 बार फाइनल में भिड़े हैं। इनमें से 3 बार पाकिस्तान विजेता रहा है और 2 बार भारत।
प्रमुख फाइनल मुकाबले (IND vs PAK)
टूर्नामेंट/वर्ष | विजेता | स्थान |
---|---|---|
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ क्रिकेट 1985 | भारत | ऑस्ट्रेलिया |
ऑस्ट्रल एशिया कप 1986 | पाकिस्तान | शारजाह |
ऑस्ट्रल एशिया कप 1994 | पाकिस्तान | शारजाह |
टी20 वर्ल्ड कप 2007 | भारत | जोहान्सबर्ग |
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 | पाकिस्तान | लंदन |
IND vs PAK T20I हेड-टू-हेड
भारत और पाकिस्तान अब तक 15 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।
- भारत ने 12 बार जीत दर्ज की है।
- पाकिस्तान सिर्फ 3 बार जीत सका है।
पिछले पांच मुकाबलों में से चार बार भारत ने बाजी मारी है। पाकिस्तान की एकमात्र जीत टी20 एशिया कप 2022 सुपर-4 में आई थी।
क्यों खास है Asia Cup 2025 Final?
- पहली बार भारत-पाकिस्तान एशिया कप फाइनल खेलेंगे।
- भारतीय टीम मौजूदा फॉर्म में पाकिस्तान से बेहतर नजर आ रही है।
- आंकड़े पाकिस्तान का फाइनल रिकॉर्ड बेहतर बताते हैं, लेकिन टी20 हेड-टू-हेड में भारत का पलड़ा भारी है।