Asia Cup 2025 – पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने एक बार फिर अपनी टीम को शानदार शुरुआत दी। फखर जमन के साथ उन्होंने पहले विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की, जिसमें 57 रन खुद उनके बल्ले से आए। वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर आउट होने से पहले फरहान ने 5 चौके और 3 छक्के लगाए।
सबसे खास बात रही कि फरहान ने भारत के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह को निशाने पर लिया और वह कारनामा कर दिखाया जो आज तक कोई बल्लेबाज नहीं कर सका था।
बुमराह के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के
T20I क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह के खिलाफ अब तक सबसे ज्यादा छक्के साहिबजादा फरहान ने लगाए हैं।
बल्लेबाज | छक्के |
---|---|
साहिबजादा फरहान | 3 |
एल्टन चिगुंबुरा | 2 |
लेंडल सिमंस | 2 |
कीरोन पोलार्ड | 2 |
मार्टिन गुप्टिल | 2 |
कैमरन ग्रीन | 2 |
फाइनल में फरहान ने बुमराह पर 1 छक्का जड़ा, जबकि इससे पहले वे उन्हें 2 बार छक्का जड़ चुके थे।
भारत के खिलाफ फरहान का खास रिकॉर्ड
फरहान ने इस पारी में अपना दूसरा T20I अर्धशतक भारत के खिलाफ लगाया। वह मोहम्मद हफीज और मोहम्मद रिजवान के बाद ऐसे तीसरे पाकिस्तानी बल्लेबाज बने जिन्होंने भारत के खिलाफ दो-दो फिफ्टी जड़ी हैं।
बल्लेबाज | अर्धशतक बनाम भारत |
---|---|
मोहम्मद हफीज | 2 |
मोहम्मद रिजवान | 2 |
साहिबजादा फरहान | 2* |
भारत की बॉलिंग कमजोर नज़र आई
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हार्दिक पांड्या की चोट ने टीम की बॉलिंग को कमजोर कर दिया। प्लेइंग XI में तीन बदलाव किए गए—
- जसप्रीत बुमराह की वापसी,
- शिवम दुबे और रिंकू सिंह को मौका।
शिवम दुबे बुमराह के अलावा पेस बॉलिंग का दूसरा विकल्प बने।