Asia Cup History : भारत सबसे सफल टीम – जानिए कौन-कौन बना चैंपियन और किसने जीती हैट्रिक खिताब

Atul Kumar
Published On:
Asia Cup History

Asia Cup History – एशिया कप 2025 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। 1984 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट को अब 40 साल से ज्यादा हो चुके हैं और यह एशिया का सबसे बड़ा क्रिकेट महाकुंभ माना जाता है। मजेदार बात यह है कि जिस देश ने पहली बार इसकी मेजबानी की थी—यूएई—वो खुद उस सीजन में टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं था।

एशिया कप का सफर: 1984 से 2025 तक

एशिया कप का आयोजन अब तक 16 बार हो चुका है।

  • 14 बार वनडे फॉर्मेट में
  • 2 बार टी20 फॉर्मेट में
  • और अब 2025 में तीसरी बार टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।

टूर्नामेंट लगभग हर तीसरे साल आयोजित किया जाता है, और इस बार 9 सितंबर से 17वां संस्करण शुरू होगा।

सबसे सफल टीमें

  • भारत – 8 खिताब
  • श्रीलंका – 6 खिताब
  • पाकिस्तान – 2 खिताब
  • बांग्लादेश, अफगानिस्तान और यूएई जैसी टीमें अब तक खिताब से दूर हैं।

लगातार जीत का रिकॉर्ड

  • भारत ही एकमात्र टीम है जिसने लगातार 3 बार एशिया कप (1988, 1990/91, 1995) जीता।
  • भारत ने एक बार लगातार 2 खिताब (2016 और 2018) भी जीते हैं।
  • श्रीलंका ने भी एक बार लगातार दो खिताब (2004, 2008) अपने नाम किए।
  • पाकिस्तान को अपना पहला खिताब जीतने में 16 साल और दूसरा खिताब जीतने में 12 साल लगे।

एशिया कप विजेताओं की पूरी लिस्ट

वर्षविजेता टीम
1984भारत
1986श्रीलंका
1988भारत
1990/91भारत
1995भारत
1997श्रीलंका
2000पाकिस्तान
2004श्रीलंका
2008श्रीलंका
2010भारत
2012पाकिस्तान
2014श्रीलंका
2016 (T20)भारत
2018भारत
2022श्रीलंका
2023भारत
2025?

2025 का दावेदार कौन?

इस बार भी भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। अफगानिस्तान अपने स्पिन अटैक के दम पर चौंका सकता है, लेकिन उसकी बैटिंग अभी उतनी मजबूत नहीं दिखती।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Follow Us On