Asia Cup – 41 साल बाद पहली बार फाइनल में भिड़ंत रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में इतिहास रचा जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम और सलमान आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम पहली बार एशिया कप फाइनल में आमने-सामने होंगी।
साल 1984 से शुरू हुए टूर्नामेंट के 16 संस्करण हो चुके हैं, लेकिन भारत-पाकिस्तान कभी भी खिताबी मुकाबले में नहीं भिड़े। अब 41 साल का यह इंतजार खत्म हो रहा है।
एशिया कप फाइनल्स का इतिहास
- भारत और श्रीलंका सबसे ज्यादा बार (9 बार) फाइनल में भिड़े हैं।
- भारत सबसे सफल टीम है, जिसने अब तक 8 एशिया कप खिताब जीते हैं।
- श्रीलंका 6 ट्रॉफियों के साथ दूसरे पायदान पर है।
- पाकिस्तान सिर्फ 2 बार चैंपियन बना है।
- बांग्लादेश तीन बार फाइनल खेल चुका है, लेकिन कभी जीत हासिल नहीं की।
हेड-टू-हेड एशिया कप फाइनल्स
टीमें | फाइनल भिड़ंत | चैंपियन (ट्रॉफी) |
---|---|---|
भारत vs श्रीलंका | 9 बार | भारत (8), श्रीलंका (6) |
श्रीलंका vs पाकिस्तान | 4 बार | श्रीलंका, पाकिस्तान (2) |
भारत vs बांग्लादेश | 2 बार | भारत (2) |
पाकिस्तान vs बांग्लादेश | 1 बार | पाकिस्तान (1) |
भारत-पाकिस्तान फाइनल क्यों खास?
- एशिया कप की 41 साल की कहानी में पहली बार IND vs PAK फाइनल होगा।
- भारत ने टूर्नामेंट में पाकिस्तान को अब तक हर बार मात दी है।
- भारतीय टीम का लक्ष्य होगा 9वां एशिया कप खिताब जीतकर दबदबा कायम रखना।
- पाकिस्तान इस ऐतिहासिक फाइनल में तीसरी ट्रॉफी की तलाश करेगा।