AUS vs NAM Pitch Report: सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया से है नामिबिया का सामना, जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

Pranjal Srivastava
Published On:
AUS vs NAM Pitch Report

T20 World Cup 2024 का 24वें मुकाबले में भारतीय समयानुसार कल 12 जून यानी बुधवार को सुबह 6 बजे से ऑस्ट्रेलिया और नामिबिया के बीच भिड़ंत होनी है। ये मुकाबला सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ में खेला जाएगा।

दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाएंगी। हालांकि ऑस्ट्रेलिया इस सीजन में काफी बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रही है। वो इस सीजन में 200 रनों का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम है। ऐसे में नामिबिया के लिए ये मैच आसान नहीं होने वाला है। ऐसे में आइए इस मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि आखिर सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ की पिच का मिजाज कैसा रह सकता है –

AUS vs NAM Pitch Report

सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम की पिच मैच के शुरुआत में गेंदबाजों और बल्लेबाजों को समान रूप से मदद प्रदान करती है। हालांकि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता ये पिच आमतौर पर शांत हो जाती है। बीच के ओवरों में गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है और बल्लेबाज अधिक स्वतंत्रता के साथ अपने शॉट खेलना शुरू कर सकते हैं। वहीं दूसरी पारी में पिच के खराब होने के कारण निश्चित रूप से स्पिनरों को मदद मिलनी शुरू हो जाती है।

इस मैदान पर पहले ही 30 टी20 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से 14 पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं और 14 मैच पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं। साथ ही इस पिच पर पहली पारी का औसत 123 है, जो दर्शाता है कि AUS vs NAM मैच भी कम स्कोर वाला हो सकता है।

दोनों टीमों की फुल स्क्वाड

ऑस्ट्रेलिया टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू वेड (विकेट कीपर), ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड, एश्टन एगर, जोश इंग्लिस, कैमरून ग्रीन, नाथन एलिस।

नामीबिया टीम: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), ज़ेन ग्रीन (विकेट कीपर), जेपी कोट्ज़, निकोलास डेविन, जान फ्राइलिन्क, मालन क्रूगर, डेविड विसे, रुबेन ट्रम्पेलमैन, जेजे स्मिट, बर्नार्ड स्कोल्ट्ज़, टैंगेनी लुंगामेनी, माइकल वैन लिंगेन, बेन शिकोंगो, डायलन लीचर, पीटर-डैनियल ब्लिगनॉट, जैक ब्रासेल।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...