AUS vs WI: पहले टेस्ट में जीत के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, चोटिल हुआ ये स्टार खिलाड़ी

Pranjal Srivastava
Published On:
AUS vs WI

वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार जीत दर्ज की है। इस मुकाबले में कंगारू टीम के गेंदबाजों के सामने कैरेबियाई बल्लेबाजों की एक ना चली और सभी एक के बाद एक फ्लॉप रहे। ऐसे में अब इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। हालांकि इस बीच कंगारू टीम को जीत के बावजूद एक बड़ा झटका लग गया है।

दरअसल, दूसरी पारी में कंगारू टीम को जीत के बाद महज 26 रनों का ही लक्ष्य मिला था। जाहिर है कि इस लक्ष्य को हासिल करना कंगारू बल्लेबाजों के लिए काफी आसान था। हालांकि इस दौरान Usman Khawaja मैदान पर गेंद का सामना करते हुए बुरी तरह से चोटिल हो गए, जिसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़कर जाना पड़ा।

Usman Khawaja का टूटा जबड़ा!

बता दें कि इस मुकाबले की दूसरी पारी में 26 रन के लक्ष्य को हासिल करने और दमदार जीत दर्ज करने के लिए कंगारू टीम की तरफ से Usman Khawaja और Steve Smith मैदान पर उतरे। इस दौरान ख्वाजा लय में खेल भी रहे थे। उन्होंने 20 गेंदों का सामना करते हुए 1 चौके की मदद से 9 रन बना लिए थे। हालांकि इसके बाद Shamar Joseph की एक खतरनाक बाउंसर सीधे उनके जबड़े के पास हेलमेट से टकराई।

इस दौरान गेंद लगते ही ख्वाजा सतर्क हो गए और सभी खिलाड़ी और फीजियो उनकी तरफ भागे। हेलमेट निकालने और जांच करने के बाद फीजियो तुरंत ही उन्हें अपने साथ मैदान से बाहर ले गए। सुत्रों की मानें तो गेंद लगने से ऑस्ट्रेलियाई ओपनर का जबड़ा फ्रैक्चर हो गया है। ऐसे में जाहिर है कि ये ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी बड़ा झटका साबित हो सकता है।

मैच का हाल

मैच की बात करें अगर तो इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने पहली पारी में महज 188 रन ही बनाए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में ही 283 रन बनाकर 105 रनों की बढ़त ले ली। इस पारी में Travis Head ने शतक जडा। उन्होंने 134 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और 3 छक्कों की मदद से 119 रन बनाए।

वहीं इसके बाद दूसरी पारी में एक बार फिर कैरेबियाई टीम दमदार वापसी की उम्मीद से उतरी, लेकिन वेस्टइंडीज की पूरी टीम दूसरी पारी में महज 120 रनों पर ढेर हो गई। ऐसे में कंगारूओं को दूसरी पारी में जीत के लिए महज 26 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे उन्होंने बिना कोई विकेट गंवाए ही हासिल कर लिया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से Josh Hazlewood ने पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 4 विकेट के बदौलत कुल 9 विकेट हासिल किए।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...