BCCI AGM 2025 : BCCI चेयरमैन, पुरुष, महिला और जूनियर चयन समितियों में हुए बदलाव, देखिए पूरी लिस्ट

Atul Kumar
Published On:
BCCI AGM 2025

BCCI AGM 2025 – बीसीसीआई की 94वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में कई बड़े फैसले लिए गए। सबसे अहम घोषणा रही नए BCCI चेयरमैन की। पूर्व क्रिकेटर मिथुन मन्हास अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड की कमान संभालेंगे।

रोजर बिन्नी का कार्यकाल खत्म होने के बाद कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी राजीव शुक्ला के पास थी, लेकिन AGM में सर्वसम्मति से मिथुन मन्हास को नया चेयरमैन चुना गया।

बैठक मुंबई में 28 सितंबर को आयोजित हुई, जहां अधिकारियों और चयन समितियों में भी बड़े बदलाव किए गए।

बीसीसीआई के नए पदाधिकारी

  • अध्यक्ष (Chairman): मिथुन मन्हास
  • उपाध्यक्ष (Vice Chairman): राजीव शुक्ला
  • सचिव: देवजीत सैकिया
  • संयुक्त सचिव: प्रभतेज भाटिया
  • कोषाध्यक्ष: ए. रघुराम भट

पुरुष चयन समिति

  • अध्यक्ष: अजीत अगरकर
  • शिव सुंदर दास
  • अजय रात्रा
  • नए सदस्य: आर.पी. सिंह और प्रज्ञान ओझा

महिला चयन समिति

  • अध्यक्ष: अमिता शर्मा
  • श्यामा डे
  • नए सदस्य: सुलक्षणा नाइक, जया शर्मा, श्रावंती नायडू

जूनियर चयन समिति

  • अध्यक्ष: एस. शरथ
  • हरविंदर सोढ़ी
  • पथिक पटेल
  • कृष्ण मोहन
  • रानादेब बोस

अन्य समितियां

  • IPL गवर्निंग काउंसिल: जयेश जॉर्ज (अध्यक्ष), मिथुन मन्हास, राजीव शुक्ला, देवजीत सैकिया, प्रभतेज भाटिया, ए. रघुराम भट, मधुमती लेले, संजय टंडन, आर.आई. पलानी, अरुण सिंह धूमल।
  • अपराध निवारण समिति: रोहन जेटली (अध्यक्ष), मिथुन मन्हास, राजीव शुक्ला, देवजीत सैकिया, प्रभतेज भाटिया, ए. रघुराम भट, अनिरुद्ध चौधरी, सना सतीश बाबू।

इस AGM से साफ है कि बीसीसीआई ने अनुभव और युवाओं का संतुलन बनाकर भविष्य की रणनीति तय की है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Follow Us On