Asia Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज, 4 साल बाद वनडे में भिड़ेंगी दोनों टीमें

Ankit Singh
Published On:
Asia Cup 2023

Asia Cup 2023 का आगाज हो चुका है और इस टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में आज यानी 2 सितंबर को भारत और पाकिस्तान आमने-सामने है। दोनों ही टीमें इस महामुकाबले के लिए पूरी ताकत के साथ तैयार है, जो श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले पर दो देशों के लाखों करोड़ों फैंस की नजरें टिकी हैं, क्योंकि भारत और पाकिस्तान 4 साल बाद वनडे में एक दूसरे से मुकाबला करने वाला है।

ये भी पढ़ें: भारत के लिए T20I मैचों में सबसे ज्यादा बार टॉप स्कोरर बनने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

आखिरी बार Team India ने पाकिस्तान को दी थी करारी शिकस्त
आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी मुकाबला 2019 में एकदिवसीय मैच के रुप में खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम ने 89 रनों से पाकिस्तान को करारी मात दे दी थी। उस मैच में भारत के Rohit Sharma ने 140 जबकि Virat Kohli ने 77 रनों की पारी खेली थी। ऐसे में अब 4 साल बाद एक बार फिर दोनों टीमों की भिड़ंत बेहद ही रोमांचक होने वाला है।

ये भी पढ़ें: 5 मैचों की T20I सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज

Head To Head में कौन किसपर भारी?
वैसे तो भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें दमदार फॉर्म में चल रही हैं, लेकिन अगर आमने-सामने मुकाबले की बात की जाए तो पाकिस्तान का पलड़ा वनडे मैचों में भारी नजर आता है। दरअसल, दोनों टीमों ने अबतक 132 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें से भारत ने 55 मैच जीते हैं जबकि पाकिस्तान ने 73 मैच जीते हैं। हालांकि साल 2011 के बाद से अब भारतीय टीम काफी मजबूत स्थिति में है। ऐसे में उम्मीद है कि भारत ये मैच जरुर जीतेगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...