Cricket Record: ये हैं महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप 5 खिलाड़ी, देखें लिस्ट

Ankit Singh
Published On:
Cricketyatri Ft Image

पुरुष क्रिकेट की तरफ ही महिला क्रिकेट भी इन दिनों काफी लोकप्रिय होता जा रहा है। महिला क्रिकेट को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं और हो भी क्यों ना हर दिन महिला क्रिकेट अलग ऊंचाइयों को छूता नजर आ रहा है। इन दिनों Women’s Ashes 2023 का इकलौता टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जिसमें रोमांच का लेवल हर बीतते दिन के साथ बढ़ता ही जा रहा है।

ये भी पढ़े: Tammy Beaumont ने Double Century के साथ रचा इतिहास

ये कहना गलत नहीं होगा कि महिला क्रिकेट भी पुरुष क्रिकेट की तुलना में कम नहीं रह गया है। ऐसे में आज हम Cricketyatri के माध्यम से आपके लिए उन टॉप 5 महिला खिलाड़ियों की लिस्ट लाए हैं, जिन्होंने महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन स्कोर किए हैं।   

FzZe3QgWYAIWSJ9

महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप 5 खिलाड़ी

महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन स्कोर करने का रिकॉर्ड पाकिस्तानी बल्लेबाज Kiran Baluch के नाम है। उन्होंने साल 2004 में West Indies-W टीम के खिलाफ 242 रनों की पारी खेली थी। ये पारी अब तक महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में खेली गई सबसे बड़ी पारी है।

ये भी पढ़े: Tammy Beaumont ने Double Century के साथ रचा इतिहास, 88 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

वहीं इसके बाद Mithali Raj (214), Ellyse Perry (213*), Karen Rolton (209*), और इस लिस्ट में अब पांचवा नाम इंग्लैंड की खिलाड़ी Tammy Beaumont का दर्ज हो गया है, जिन्होंने हाल ही में Women’s Ashes 2023 के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 208 रनों की पारी खेली है। 

यहां देखें लिस्ट-

खिलाड़ी रन साल क्रिकेट ग्राउंड
किरन बालूच (Kiran Baluch) – Pakistan 242 2004 Karachi
मिताली राज (Mithali Raj) – India 214 2002Taunton
एलिसे पेरी (Ellyse Perry) – Australia 213* 2017 Sydney
करेन रोल्टन (Karen Rolton) – Australia 209* 2001 Leeds
टैमी ब्यूमोंट (Tammy Beaumont) – England 208 2023 Nottingham
टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Follow Us On