कौन सी टीम सबसे कंजूस, खरीदारी के बाद करोड़ो का फायदा… 

खरीदारी के बाद करोड़ो का फायदा- कोच्चि के ग्रैंड हयात होटल में आईपीएल ऑक्शन की प्रक्रिया पूरी हुई। मार्च 2023 के आखिरी सप्ताह से इस टूर्नामेंट का आगाज हो सकता है जो जून के पहले सप्ताह तक चलेगा।

सैम करेन ना सिर्फ इस सीजन के बल्कि आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ पचास लाख की बोली लगाकर इन्हे अपने नाम कर लिया है।

 अब सवाल यह उठता है कि आईपीएल ऑक्शन में किस टीम ने सबसे किफायती शॉपिंग की और कौन सी फ्रेंचाइजी ऐसी रही जिसने जी खुलकर पैसे लुटाये।

 सभी टीमों का 8 विदेशी सहित 25 खिलाड़ी खरीदने की अनुमति दी गई थी। सनराइज हैदराबाद सबसे बड़े पर्स को लेकर आईपीएल ऑक्शन में उतरी थी सभी स्लॉट भरने के बावजूद काव्या मारन की टीम 6 करोड़ 55 लाख बचाने में कामयाब रही।

यह भी पढ़े- IPL 2023 Auction: में ही खुल गया सबसे बड़ा राज, ये खतरनाक खिलाड़ी बनेगा हैदराबाद का नया कप्तान!

 पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी के पास ऑक्शन के बाद सर्वाधिक  12 करोड़ 20 लाख की भारी रकम बची है। इस दौरान उन्होंने 7 विदेशी सहित 22 खिलाड़ी खरीदे हैं।

दिल्ली कैपिटल और गुजरात टाइटन दोनों ही टीमों के पास ऑक्शन के बाद भी 4 करोड 45 लाख बचे हैं। लखनऊ सुपरजाइंट्स के पास नीलामी के बाद भी तीन करोड़ 55 लाख रुपया बचे हैं।

यह भी पढ़े- IPL 2023 CSK: धोनी के साथ खेलेंगे बेन स्टोक्स अजिंक्य रहाणे और जेमीसन ऐसी है चेन्नई की पूरी टीम

मुंबई इंडियंस नीलामी में सबसे ज्यादा पैसे लुटाने वाली फ्रेंचाइजी बन चुकी है। ऑक्शन के बाद उनके पास सिर्फ 5 लाख ही बचे हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Leave a Comment

Avatar