मुंबई इंडियंस में शामिल हुए कैमरून ग्रीन , चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बने बेन स्टोक्स : आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन में सैम करन के बाद कैमरून ग्रीन और बेन स्टोक्स पर पैसो की बारिश हुई हैं। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17 करोड़ 50 लाख की हैरान करने वाली राशि में खरीदा , वही इंग्लैंड के महान ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 16 करोड़ 25 लाख में खरीदा।
सितम्बर में भारत के खिलाफ टी 20 सीरीज में कैमरून ग्रीन ने शानदार प्रदर्शन करके सुर्खिया बटोरी थी। जिसके चलते वह आईपीएल फ्रैंचाइज़ी की नज़रों में थे और आईपीएल ऑक्शन में उन्हें मुंबई इंडियंस ने 17 करोड़ 50 लाख की हैरान करने वाली राशि में खरीदा।
ये भी पढ़े : IPL Auction 2023: आईपीएल नीलामी में पहली बार हिमाचल के नौ खिलाड़ी शामिल, कई की लग सकती है लॉटरी
इंग्लैंड को 2022 टी 20 विश्वकप जीतने वाले बेन स्टोक्स पर एक बार फिरसे बड़ी बोली लगी और 16 करोड़ 25 लाख में चेन्नई सुपरकिंग्स ने ख़रीदा। इससे पहले 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजेंट्स ने 14.5 करोड़ और 2018 में 12.5 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने ख़रीदा था।

















