चेतन शर्मा एक बार फिर से बन सकते हैं चयन समिति के अध्यक्ष, 30 दिसंबर को मीटिंग में होगा फैसला…

Published On:
Chetan Sharma can once again become the chairman of the selection committee

चेतन शर्मा एक बार फिर से बन सकते हैं चयन समिति के अध्यक्ष- बीसीसीआई के नए चयन समिति का ऐलान जनवरी के पहले सप्ताह में हो सकता है। चेतन शर्मा एक बार फिर से चयन समिति के अध्यक्ष बन सकते हैं।

 बीसीसीआई की तरफ से इस मामले को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चेतन शर्मा एक बार फिर से इस पद के लिए चुने जा सकते हैं।

अशोक मल्होत्रा, सुलक्षणा नाइक और जतिन प्रांजपे की क्रिकेट सलाहकार समिति को नई चयन समिति का चुनाव करना है।

 क्रिकेट सलाहकार समिति के तीनों सदस्य मुंबई में 30 दिसंबर को बैठक करेंगे। इसके बाद जनवरी के पहले कप्तान तक नई चयन समिति का ऐलान हो सकता है।

 चेतन शर्मा के अलावा हरविंदर सिंह भी एक बार फिर से चयन समिति के सदस्य बन सकते हैं। बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र ने कहा है कि चेतन शर्मा के पास या तो अध्यक्ष या कम से कम उत्तर क्षेत्र के प्रतिनिधि के रूप में जगह बनाने का अच्छा मौका है।

यह भी पढ़े- सनराइजर्स ने चुना अपना कप्तान, दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज के हांथो में सौपी कमान…

सच्चाई यह है कि बीसीसीआई को कोई शीर्ष नाम नहीं मिल रहा है। ऐसा नहीं है कि किसी ने आवाज नहीं उठाई है। अगर चेतन के पास मौका नहीं होता, तो वह आवेदन क्यों करते? कुछ आश्वासन दिए गए होंगे। तभी उन्होंने दूसरी बार आवेदन किया है।” 

 जनवरी 2023 के पहले सप्ताह में टीम का चयन हो सकता है। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम की घोषणा पहले हो चुकी है। ऐसे में चयन समिति के हाल फिलहाल में कोई जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़े- टीम इंडिया से मिली हार के बाद बांग्लादेश में हाहाकार, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ…

 सीएसी के सदस्यों ने  इस बात पर जोर दिया है कि चयन समिति के लिए आवेदन करने वाले लोगों का इंटरव्यू ऑनलाइन की जगह ऑफिस बुलाकर किया जाए।

 इसके बाद  चयन समिति का गठन किया जाएगा। चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष चेतन शर्मा और उनके सहयोगी हरविंदर सिंह ने इस पद के लिए फिर से आवेदन किया है। उनमें से किसी ने भी राष्ट्रीय चयनकर्ता के रूप में चार साल पूरे नहीं किए हैं।

वेंकटेश प्रसाद, एस शरथ, एसएस दास, मनिंदर सिंह, मुकुंद परमार, नयन मोंगिया, सलिल अंकोला और समीर दिघे उन लोगों में शामिल है जिन्होंने चयनकर्ताओं को 5 पदों के लिए आवेदन किया है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...