भारतीय टीम मध्यक्रम के बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर ने 2022 टी 20 वर्ल्ड कप में जगह न मिल पाने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। क्रिकेट के एक बड़े आयोजन में श्रेयस अय्यर ने अपना नाम न देखकर निराश हुए लेकिन उन्होंने इससे सबक सीखा और पहले से बेहतर होने का अभ्यास करते रहे। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में नहीं चुने जाने को लेकर अहम बयान दिया है.
श्रेयस अय्यर टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में भारतीय टीम के भरोसेमंद खिलाड़ी बनते जा रहे है लेकिन टी20 फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है जिसके चलते उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2022 में जगह नहीं मिली। इस बारे में कहा,
“यह मेरे लिए निराशाजनक था। यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में आप एक बच्चे के रूप में सपने देखते हैं। टीम के लिए मैच जीतना भी कुछ ऐसा है जो आपको शांति देता है। लेकिन ऐसा नहीं था कि मैं पूरी तरह से डिमोटिवेट हो गया था। मैंने इस बात को अपने दिमाग में नहीं आने दिया।”
श्रेयस अय्यर ने खुद को प्रेरित करते हुए कहा,
“मैं बस अपना काम ठीक से कर रहा था। मैंने खुद पर ध्यान दिया और ब्रेक लेने के बाद घरेलू क्रिकेट खेला। घरेलू क्रिकेट ने मुझे अपने कौशल को सुधारने के लिए और समय दिया। बाहर होने वाली चीजें मुझे प्रेरित करती हैं। जितने अधिक लोग मेरे बारे में बात करते हैं, उतना ही मैं उन्हें सुनता हूं। मैं खुद से कहता हूं कि मुझे उन्हें गलत साबित करने की जरूरत है। जब भी मैं नेट्स में या मैच में बल्लेबाजी करता हूं तो मैं खुद को इसी तरह पेश करता हूं।”
आपको बता दे 2022 टी 20 विश्वकप में रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुक़ाबले में दस विकट से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी और भारतीय टीम का टी 20 विश्वकप जीतने का सपना टूट गया।















England : अब इंग्लैंड भी डराती है — इयान बिशप की चेतावनी