MS Dhoni ये यूं कहे तो Captain Cool सिर्फ मैदान पर ही नहीं बल्कि लाखों लोगों के दिल पर भी राज करते हैं। धोनी एक दिग्गज क्रिकेट प्लेयर होने के साथ एक सादगी भरे इंसान भी हैं। हालांकि इसके साथ ही लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाने वाले MSD रियल लाइफ में किसी और चीज के दीवाने हैं और वो हैं Bikes। दरअसल, धोनी को Luxury Bikes का बहुत शौक है।

MS Dhoni हैं Luxury Bikes के शौकीन
आपको बता दें कि लाखों दिलों पर राज करने वाले धोनी अपने जवानी के दिनों से ही बाइक्स के बहुत बड़े दीवाने रहे हैं। उन्हें पहले तो क्लासिक बाइक्स के कलेक्शन का शौक था ही, लेकिन अब उनके बाइक कलेक्शन में एक से एक लग्जरी बाइक्स देखने को मिल जाएंगी। तो आईए जानते हैं कि धोनी के Bike Collection में कौन- कौन सी Luxury Bikes मौजूद हैं?
ये भी पढ़े: Virat-Anushka: अनुष्का से पहली मुलाकात के समय घबरा गए थे King Kohli, फिल्मी अंदाज में हुई थी दोस्ती
MS Dhoni के Bike Collection में शामिल हैं ये बाइक्स

· कॉन्फेडरेट एक्स132 हेलकैट – Confederate X132 Hellcat
MS Dhoni के बाइक कलेक्शन में सबसे महंगी बाइक Confederate X132 Hellcat है, जिसकी 47 लाख रुपए है। खास बात यह है कि ये बाइक पूरे दक्षिण एशिया में सिर्फ धोनी के पास ही है।

· कावासाकी (4 सिलेंडर इंजन) निंजा H2 – Kawasaki Ninja H2
Dhoni के बाइक कलेक्शन में दूसरी सबसे महंगी बाइक Kawasaki Ninja H2 है, जिसकी कीमत लगभग 35 लाख रुपए है। इस बाइक की खास बात यह है कि इसे दुनिया की सबसे पावरफुल बाइक्स में गिना जाता है, जिसकी स्पीड 200 km/h से भी ज्यादा है।

· हार्ले डेविडसन फैट बॉय – Harley Davidson Fat Boy
Harley Davidsonदुनिया की सबसे महंगी और लग्जरी बाइक कंपनियों में से एक है। धोनी के पास Harley Davidson Fat Boy भी है, जिसकी कीमत लगभग 17 लाख रुपए बताई जाती है।

· यामाहा YZF 600 यानी थंडरकैट – Yamaha YZF 600 Thundercat
धोनी ने अपने करियर की शुरुआत में ही Yamaha YZF 600 Thundercat ली थी। 2010 में धोनी के बाइक कलेक्शन में जुड़ी इस बाइक की कीमत 14 लाख रुपए है।

· टीवीएस अपाचे RR 310 – TVS Apache RR 310
Dhoni के बाइक कलेक्शन में सबसे सस्ती बाइक है TVS Apache RR 310। हालांकि उनके इस बाइक की कीमत भी 3 लाख रुपए है। धोनी 5 सालों तक TVS के ब्रांड एंबेसेडर भी रहे हैं।