DC vs GT Playing 11: आज होम ग्राउंट में गुजरात से भिड़ेगी दिल्ली, कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Pranjal Srivastava
Published On:
DC vs GT Playing 11

IPL 2024 के 40वें मुकाबले में आज बुधवार यानी 24 अप्रैल को Delhi Capitals और Gujarat Titans के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम साढ़े 7 बजे से मुकाबला खेला जाना है। दोनों ही टीमें फिलहाल टॉप 4 की पोजीशन तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही हैं। ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला जीतना बेहद ही जरुरी है।

अबतक दोनों ही टीमों ने इस सीजन में 8-8 मुकाबले खेल रखे हैं, जिसमें से दिल्ली की टीम ने सिर्फ 3 मैचों में ही जीत ही हासिल की हैं, जबकि 5 मुकाबलों में उन्हें हार मिली है। वहीं, गुजरात की टीम को 8 मैचों में से 4 मैचों में जीत, जबकि 4 में हार मिली है। ऐसे में आइए इस मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि आखिर इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव करेंगी या नहीं और क्या होगी दोनों टीमों की रणनीति –

क्या एक बार फिर कमाल कर पाएगी DC?

गुजरात के खिलाफ इस सीजन की पहली भिड़ंत में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज कुछ ज्यादा ही फॉर्म में थे। DC के गेंदबाजों ने गुजरात को उस मैच में 89 रन के स्कोर पर ही ढेर कर दिया था। वहीं अपना आखिरी मैच मिस करने के बाद इस मैच में ईशांत शर्मा की भी वापसी हो सकती है, जो दिल्ली की गेंदाबजी क्रम को और मजबूती देगा।

खलील अहमद को इस आईपीएल में बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ सफलता मिली है, उन्होंने पांच विकेट लिए हैं और वह साई सुदर्शन, डेविड मिलर और राहुल तेवतिया जैसे खिलाड़ियों के खिलाफ एक अच्छा विकल्प होंगे। उनके बीच, नॉर्टजे और खलील ने गिल को पांच बार आउट किया है, जबकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 10 गेंदों में तीन बार शाहरुख खान को भी आउट किया है।वहीं अंत में आते हैं अक्षर पटेल जिन्होंने तेवतिया को 16 गेंदों में दो बार आउट किया है और केवल 13 रन दिए हैं।

गुजरात टाइटंस क्या ले पाएगी दिल्ली से हार का बदला?

ट्रिस्टन स्टब्स ने इस सीज़न में तेज गेंदबाजों के खिलाफ अच्छा स्कोर बनाया है – उन्होंने तेज गेंदबाजों के खिलाफ इस सीजन में 174.19 की स्ट्राइक रेट से 108 रन बनाए है। ऐसे में पिछले मैच से सीख लेकर GT उनके खिलाफ अपने स्पिन विकल्पों का अधिक उपयोग करने पर विचार कर सकती है।

राशिद खान और मोहित शर्मा के पास DC के खिलाफ अच्छी रिकॉर्ड है – राशिद ने जहां दिल्ली के खिलाफ 21 विकेट हासिल किए हैं, तो वहीं मोहित शर्मा को दिल्ली के खिलाफ 14 सफलता मिली है। ये आंकड़ें गुजरात के लिए उम्मीद बन सकते हैं। ऐसे में GT को इस मुकाबले में इन दोनों ही गेंदबाजों से अधिक सफलता की उम्मीद होगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 (DC vs GT Playing 11)

दिल्ली कैपिटल्स – पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद, मुकेश कुमार। [इम्पैक्ट: अभिषेक पोरेल]

गुजरात टाइटंस – रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुबमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, नूर अहमद, मोहित शर्मा। [इम्पैक्ट: संदीप वारियर]

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...