आंखों में खराबी के बावजूद अंत तक लड़ी लड़ाई, Bangladesh के स्टार ऑलराउंडर ने बयां किया दर्द

Ankit Singh
Published On:
Bangladesh

World Cup 2023 को समाप्त हुए 1 महीने से ज्यादा हो चुका है, लेकिन इस टूर्नामेंट के मुकाबलों का जुनून फैंस के सिर से अबतक नहीं उतरा है। इस टूर्नामेंट के दौरान जहां कुछ टीमें हद से ज्यादा मजबूत स्थिति में रहीं, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ टीमों का प्रदर्शन शुरूआत से ही काफी निराशाजनक रहा। इन टीमों में एक नाम बांग्लादेश का भी शामिल है, जो विश्व कप 2023 के दौरान कुछ खास कमाल दिखाने में असफल रही।

वनडे विश्व कप 2023 के दौरान ना तो बांग्लादेश के बल्लेबाज कमाल कर पाए और ना ही गेंदबाज। हालांकि इस दौरान सबसे ज्यादा किरकिरी बांग्लादेश के कप्तान Shakib Al Hasan की हुई, जो पूरे टूर्नामेंट के दौरान फ्लॉप साबित हुए। हालांकि अब उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान अपने निराशाजनक प्रदर्शन पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि आखिर इतने बड़े टूर्नामेंट में वो फ्लॉप क्यों रहे।

Shakib Al Hasan ने किया बड़ा खुलासा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में क्रिकबज से बात करते हुए शाकिब ने बताया है कि वनडे विश्व कप 2023 के दौरान वह धुंधली आंखों के साथ शिरकत कर रहे थे। दरअसल, शाकिब ने बातचीत के दौरान खुलासा किया कि, “वर्ल्ड कप के दौरान मुझे गेंदों पर गौर करने में परेशानी हो रही थी। इस समस्या के समाधान के लिए जब मैं डॉक्टर के पहुंचा तो उन्होंने मुझे बताया कि मेरे कार्निया या रेटिना में पानी भर गया है। जिसके लिए उन्होंने मुझे कुछ ड्रॉप दिए।”

वहीं इसके अलावा स्टार ऑलराउंडर ने कहा कि, “डॉक्टरों की सलाह है कि मुझे तनाव कम लेना चाहिए। मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि मुझे यह समस्या थी। जब मैंने दोबारा अमेरिका में जांच करवाई तो पता चला कि मैं अब पूरी तरह से ठीक हूं। मतलब पहली जांच में मेरे आंखों की समस्या सही थी।”

बता दें कि वनडे विश्व कप 2023 के दौरान बांग्लादेश का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा था। वहीं इस मेगाटूर्नामेंट में कप्तान शाकिब का भी प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान 26.57 की औसत से महज 186 रन ही बनाए, जो साल 2022 विश्व कप के मुकाबले काफी खराब प्रदर्शन रहा, क्योंकि 2022 वनडे विश्व कप में शाकिब ने 606 रन बनाए थे, जबकि गेंदबाजी में 11 विकेट भी चटकाए थे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...