Dhoni की गर्लफ्रेंड प्रियंका झा थी साक्षी से ज्यादा हसीन- पूर्व भारतीय कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद उनके प्रशंसक आज भी याद करते हैं।
हालांकि धोनी सोशल मीडिया पर ज्यादा समय नहीं बिताते हैं, लेकिन उनकी पत्नी साक्षी नियमित रूप से उनकी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं।
धोनी के प्रशंसक हमेशा यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि उनके निजी जीवन में क्या हो रहा है, इसलिए उन पर एक फिल्म बनाई गई, जिसमें धोनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया।

फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी सफलता मिली थी। इस फिल्म में धोनी की शादी से पहले उनकी एक गर्लफ्रेंड का भी जिक्र किया गया था। आज हम आपको उनके बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।
टेस्ट, टी20 और वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान और आईसीसी की सभी ट्रॉफियों के विजेता महेंद्र सिंह धोनी हैं।
धोनी की शादी साक्षी रावत से हुई है और उनकी एक बेटी है जिसका नाम जीवा है, लेकिन साक्षी से शादी करने से पहले धोनी की एक गर्लफ्रेंड थी जिसका नाम प्रियंका झा था और खबर थी कि वह बहुत जल्द उससे शादी करने वाले हैं।

उनके बीच की प्रेम कहानी कभी पूरी नहीं हो सकी क्योंकि जब धोनी टीम इंडिया के साथ विदेश दौरे पर थे तब प्रियंका झा की एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।
हादसे के बाद काफी डिप्रेशन में चले गए थे धोनी, कई लोगों को लगा था क्रिकेट छोड़ देंगे; हालाँकि, धोनी ने कभी हार नहीं मानी और बाद में टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान बने।

फिल्म में यह भी दिखाया गया है कि कैसे धोनी की प्रेमिका प्रियंका झा एक दुर्घटना का शिकार हो जाती हैं और उसी दौरान उनकी मृत्यु हो जाती है, जिसे दिशा पटानी ने निभाया है। साथ ही धोनी को इससे बड़ा झटका लगा है।



















RR vs SRH : Irfan Pathan की बात साबित बड़े bowlers पर attack नए के सामने collapse