नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धीमी पारी खेलने के बाद केएल राहुल को लेकर , पूर्व भारतीय स्पिनर ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

Kiran Yadav
Published On:
Former Indian spinner reacts to KL Rahul after slow innings against Australia in Nagpur Test

नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धीमी पारी खेलने के बाद केएल राहुल को लेकर , पूर्व भारतीय स्पिनर ने दी बड़ी प्रतिक्रिया : भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल को लेकर पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि अगर केएल राहुल आक्रामक होकर बल्लेबाज़ी करते तो ज्यादा रन बना सकते थे. हरभजन के मुताबिक धीमी बल्लेबाजी के कारण केएल राहुल वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए जैसा उन्हें करना चाहिए था.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया का बल्ले से कोई खास प्रदर्शन नहीं देखने को मिला और टीम 177 रनों पर ही सिमट गई। जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही लेकिन केएल राहुल बड़ी पारी नहीं खेल सके।

केएल राहुल ने 71 गेंदों में एक चौके की मदद से 20 रन बनाए और उन्हें टॉड मर्फी ने आसान कैच थमा दिया। उनकी धीमी पारी से हर कोई उनकी आलोचना कर रहा हैं।

ये भी पढ़े : Shadab Khan Nikah: जनवरी में हुई शादी फरवरी में लेके गए बारात, पाकिस्तानी क्रिकेटर शादाब का हुआ निकाह, WATCH VIRAL VIDEO!

केएल राहुल को आक्रमण रूप से बल्लेबाज़ी करनी चाहिए थी – हरभजन सिंह

हरभजन सिंह के मुताबिक अगर केएल राहुल अटैकिंग खेलते तो उन्हें इतनी परेशानी नहीं होती। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा, ‘केएल राहुल काफी निराश होंगे क्योंकि वह काफी लंबे समय से खेल रहे थे।

मेरे हिसाब से अगर उन्होंने अटैकिंग अप्रोच अपनाई होती तो ज्यादा रन बना सकते थे। अगर उन्हें दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने का मौका मिलता है तो वह अपने आत्मविश्वास के लिए और रन बनाएंगे।

गौरतलब है कि भारत की पहली पारी में जहां रोहित शर्मा एक छोर से तेजी से रन बना रहे थे, वहीं राहुल एक-एक करने के लिए कड़ा संघर्ष करते दिखे।

केएल राहुल काफी समय से खराब फॉर्म में चल रहे हैं और उनके बल्ले से कोई बड़ी पारी देखने को नहीं मिली है और ऐसे में इस सीरीज में उन पर काफी दबाव होगा.

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...