Harmanpreet Kaur के नाम दर्ज हुआ अजीबो-गरीब रिकॉर्ड, चाहकर भी नहीं छुड़ा पाई इससे पीछा

Ankit Singh
Published On:
Harmanpreet Kaur

इन दिनों भारतीय महिला क्रिकेट टीम बांग्लादेश के खिलाफ 3 टी20 मैचों की श्रृंखला खेल रही है, जिसमें बीते दिन यानी मंगलवार को दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच खेला गया। इस सीरीज के पहले मैच में ही भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अच्छी शुरुआत की थी और अब इसी कड़ी में भारतीय टीम ने दूसरा मैच भी जीत लिया है। वहीं इस दौरान भारतीय महिला टीम की कप्तान Harmanpreet Kaur के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

harmanpreet kaur 640c57a519afb

ये भी पढ़े: WI vs IND: कैरेबियाई जमीन पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला मुकाबला आज से शुरू, यहां देखें दोनों टीमों का प्लेइंग स्क्वाड

Harmanpreet Kaur का अनोखा रिकॉर्ड

आपको बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान कप्तान Harmanpreet Kaur 0 रन पर ही आउट होकर पवेलियन लौट गईं। बांग्लादेश महिला टीम की दमदार गेंदबाज Sultana Khatun ने हरमनप्रीत कौर को शून्य रन पर ही बोल्ड करके वापस रवाना कर दिया। ऐसे में उनके नाम महिला क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया। इस बार को लेकर अबतक हरमनप्रीत टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में कुल 6 बार शून्य पर आउट हो चुकी हैं। इस मामले में उन्होंने Smriti MandHana को भी पीछे छोड़ दिया है, जो अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 5 बार 0 रन पर आउट हुई हैं।  

146842

ये भी पढ़े: कैरेबियाई जमीन पर Virat Kohli हासिल कर सकते हैं ये बड़ी उपलब्धि, बन सकते हैं सचिन तेंदुलकर के बाद ये कारनामा करने वाले इकलौते खिलाड़ी

भारतीय टीम ने आखिरी ओवर में दर्ज ने शानदार जीत

आपको बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन ये फैसला ज्यादा हक में भारतीय टीम के पक्ष में नहीं रहा। इसके बावजूद भी टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 95 रन बना लिए। वहीं इस दौरान Shafali Verma ने 19 रनों के साथ टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली।

355030

वहीं इसके बाद 96 रनों का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 1 गेंद रहते हुए ही ऑलआउट हो गई। इस मैच के आखिरी ओवर में Shafali Verma ने 3 विकेट चटकाए और साथ ही एक खिलाड़ी को रन आउट भी करवाया और इसी के साथ भारतीय टीम ने मैच तो जीता ही, साथ ही साथ इस सीरीज पर भी अपना कब्जा बना लिया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

Pakistan vs England
|

Pakistan vs England : तीसरे टेस्ट से पहले PCB का बड़ा एक्शन, 7 खिलाड़ी बाहर; कोच भी हटाए, जानें नई टीम

Pakistan vs England – इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार दो हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा और अप्रत्याशित फैसला ...

Kamran Akmal
|

Kamran Akmal : 7 खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने के फैसले पर भड़के कामरान अकमल, बोले- ‘सिस्टम बदलना है तो पूरा बदलो’

Kamran Akmal – इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की खराब स्थिति के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा फैसला लेते हुए ...

Duleep Trophy 2026
|

Duleep Trophy 2026 : पहली पारी बराबर तो ड्रॉ होने पर कौन पहुंचेगा फाइनल? जानें BCCI का नियम

Duleep Trophy 2026 – दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल में ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। ...

CPL 2026
|

CPL 2026 : ग्लेन फिलिप्स ने पकड़ा ‘असंभव’ कैच, सुनील नरेन भी रह गए हैरान; VIDEO ने मचाया तहलका

CPL 2026 – न्यूजीलैंड के स्टार क्रिकेटर ग्लेन फिलिप्स को दुनिया के सबसे शानदार फील्डर्स में गिना जाता है। उनकी फुर्ती, तेज रिफ्लेक्स और ...

CPL 2026
|

CPL 2026 : शिमरोन हेटमायर ने मचाया तूफान, 40 गेंदों में ठोका शतक; CPL इतिहास में रचा बड़ा रिकॉर्ड

CPL 2026 – कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2026 के 22वें मुकाबले में शिमरोन हेटमायर ने अपने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि ट्रिनबागो नाइट ...

Babar Azam-Shahin Afridi Rift
|

Babar Azam-Shahin Afridi Rift : बाबर-शाहीन की दरार ने बर्बाद किया पाकिस्तान क्रिकेट? बासित अली का बड़ा दावा

Babar Azam-Shahin Afridi Rift : इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की हालत लगातार खराब होती जा रही है। इंग्लैंड ने तीन मैचों ...