‘मुझे पीली जर्सी का हिस्सा बनना…’, IPL खेलने के बावजूद आखिर Dinesh Kartik को रह गया किस बात का अफसोस?

Pranjal Srivastava
Updated On:
Dinesh Kartik

भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन बल्लाज और विकेटकीपर दिनेश कार्तिक इन दिनों IPL 2024 में धूम मचा रहे हैं। स्टार बल्लेबाज इस सीजन में RCB की टीम का हिस्सा हैं और कई बेहतरीन पारियां खेल चुके हैं। इस बीच अब हाल ही में दिनेश कार्तिक ने एक बड़ा खुलासा किया है, जिसने सभी को चौका के रख दिया है।

दरअसल, दिनेश कार्तिक ने हाल ही में बताया है कि उनका क्रिकेट करियर और साथ ही आईपीएल करियर काफी बेहतरीन रहा है, लेकिन उन्हें अपने करियर में दों चीजों का हमेशा अफसोस रहेगा। गौरतलब है कि दिनेश कार्तिक ने साल 2012 में MI के साथ अपना पहला IPL खिताब जीता था। हालांकि सीजन में शानदार प्रदर्शन के बावजूद अगले साल उन्हें MI द्वारा रिटेन नहीं किया गया और दिनेश को टीम छोड़नी पड़ी। वहीं उनका दूसरा पछतावा ये है कि वो कभी CSK के लिए नहीं खेल सकें।

n506mtu dinesh karthik bcci 625x300 15 May 23 jpg

Dinesh Kartik का पहला पछतावा

दरअसल, मुंबई इंडियंस के साथ IPL का खिताब जीतने के बाद भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन नहीं किया। ऐसे में उन्हें MI को छोड़कर दूसरी टीम में शामिल होना पड़ा था। MI की जीत के बाद उन्हें भरोसा था कि उन्हें रिटेन किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

ऐसे में इसके बारे में बात करते हुए दिनेश कार्तिक ने बताया कि “मुझे जीवन में बहुत अधिक पछतावा नहीं है। मैं उस तरह का व्यक्ति नहीं हूं, लेकिन अगर मुझे आईपीएल के बारे में अपने क्रिकेट करियर में दो पछतावे हैं, तो एक यह फैक्ट होगा कि मैं रिटेन नहीं हुआ, क्योंकि मुझे लगा कि एमआई एक ऐसी टीम थी जो वास्तव में मुझे आगे बढ़ने और बेहतर खिलाड़ी बनने में मदद कर सकती थी।”

CSK के लिए नहीं खेल पाना है DK का दूसरा पछतावा

गौरतलब है कि दिनेश कार्तिक चेन्नई शहर के ही रहने वाले हैं। ऐसे में चेन्नई से होने के नाते उनकी दिली ख्वाहिश थी कि आईपीएल में एक ना एक बार उन्हें Chennai Super Kings की तरफ से खेलने का मौका जरुर मिले। हालांकि आजतक ऐसा हो नहीं पाया है। उन्होंने अपने क्रिकेट खेल ने की शुरूआत चेन्नई की गलियों से की थी, लेकिन वो आज तक अपने शेहर के लिए नहीं खेल पाए।

ऐसे में कार्तिक ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि, “और दूसरा तथ्य यह होगा कि, जाहिर है, मैं अब तक सीएसके का प्रतिनिधित्व नहीं कर सका। लेकिन यह मैं समझता हूं, हालांकि इसका अफसोस है क्योंकि मैं खेल नहीं सका। मेरा मतलब है, चेन्नई से आने के कारण, मैंने अपना सारा क्रिकेट वहीं खेला, और मुझे पीली जर्सी का हिस्सा बनना अच्छा लगता, लेकिन मैं हमेशा उनका सम्मान करता हूं क्योंकि वे वास्तव में हर साल मुझे नीलामी में लाने की कोशिश करते हैं।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...