IND vs PAK: अगर बारिश के कारण रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान मैच, तो किसे होगा फायदा, यहां देखें समीकरण

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs PAK

आज शनिवार यानी 2 सितंबर को Asia Cup 2023 में भारत अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ खेलने वाला है, जिसके लिए सारी तैयारियां हो चुकी हैं। दोनों टीमें भी इस महामुकाबले के लिए अपनी कमर कस चुकी हैं। हालांकि इस बीच मौसम किसी और ही मूड में लग रहा है।

दरअसल, वेदर रिपोर्ट के मुताबिक पल्लेकेले में आयोजित इस मुकाबले में बारिश खलल डाल सकती है। विशेषज्ञों ने आज ढ़ाई बजे तक पल्लेकेले में 70 फीसदी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में बारिश फैंस को निराश जरुर कर सकती है।

ये भी पढ़े: Asia Cup 2023: भारत और पाकिस्तान मुकाबले में क्या कहती है पल्लेकेले की पिच रिपोर्ट? यहां देखें दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन

IND vs PAK मैच रद्द होने पर किसे होगा फायदा?

आपको बता दें कि आज के मैच में अगर बारिश खलल डालती है और मैच रद्द हो जाता है तो भारतीय टीम के लिए आगे का रास्ता कठिन हो जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तान एशिया कप 2023 में अपना पहला मैच नेपाल के खिलाफ बड़े अंतर से जीता था। ऐसे में पाकिस्तान को पहले से 2 प्वाइंट का मुनाफा हो चुका है।

हालांकि इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ ही अपना पहला मैच खेल रही है, लिहाजा, मैच रद्द हो जाने से टूर्नामेंट में भारतीय टीम की शुरुआत ही खराब हो सकती है।

ये भी पढ़े: Asia Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज, 4 साल बाद वनडे में भिड़ेंगी दोनों टीमें

पाकिस्तान ने नेपाल को दी थी 238 रनों से मात

गौरतलब है कि एशिया कप 2023 की शुरुआत ही पाकिस्तान और नेपाल के मुकाबले से हुई थी, जिसमें पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने पहले ही मैच में अपना दम दिखाते हुए नेपाल को बड़े अंतर से हरा दिया। दरअसल, पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने नेपाल के सामने 342 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था, जबकि जवाब में नेपाल की टीम महज 104 रनों पर ही ढेर हो गई।

ऐसे में बारिश के कारण आज अगर भारत और पाकिस्तान का मैच रद्द होता है तो दोनों ही टीमों को 1-1 अंक मिलेंगे। ऐसे में पाकिस्तान के 2 मैच में 3 अंक हो जाएंगे, जबकि भारत के 1 मैच में 1 ही प्वाइंट रहेगा, जिसके बाद 4 सितंबर को भारत और नेपाल के बीच होने वाले मैच की विजेता टीम सुपर-4 में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनेगी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...