IND vs AFG: मोहाली में मैच से पहले ठंड से कांपते नजर आए खिलाड़ी, BCCI ने शेयर किया वीडियो

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs AFG

भारत और अफगानिस्तान के बीच 2 मैचो की टी20 सीरीज का आगाज आज गुरुवार यानी 11 जनवरी से होने वाला है। इस सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली के आईएस बिंद्र स्टेडियम में खेला जाना है, जिसके लिए दोनों टीमें अपनी तैयारियां पूरी कर चुकी हैं। इस मैच को लेकर खिलाड़ियों में काफी गर्मजोशी देखने को मिल रही है। हालांकि इस बीच मोहाली की ठंड का कहर खिलाड़ियों पर साफ-साफ देखने को भी मिल रहा है।

दरअसल, मोहाली में भले ही मैच के दिन बारिश की कोई संभावना नहीं हो, लेकिन इसके बावजूद कड़ाके की ठंड ने खिलाड़ियों का हाल बुरा कर रखा है। दरअसल, प्रैक्टिस सेशन के दौरान भारतीय टीम के खिलाड़ी ठंड से कांपते नजर आए। इस दौरान का एक वीडियो BCCI ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है, जिसमें सभी खिलाड़ी मोहाली की ठंड पर अपना रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं।

BCCI ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, BCCI ने खिलाड़ियों के प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें सभी खिलाड़ी मोहाली की ठंड़ में ठिठुरते नजर आ रहे हैं। वीडियो में खिलाड़ियों के साथ भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ भी नजर आ रहे हैं और एक-एक करके सभी मोहाली में ठंड को लेकर अपनी राय देते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इसके बावजूद खिलाड़ियों का मानना है कि इस ठंड में खेलने में मजा आएगा।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शुभमन गिल से लेकर रिंकू सिंह तक ठंड पर अपना रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। मोहाली के मौजूदा हालात पर खिलाड़ियों का कहना है कि ऐसी ठंड शायद ही देखी होगी। वहीं भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आवेश खान का कहना है कि ये धुआं है, आसमान थोड़ी है।

कब-कब होने है तीनों टी20 मुकाबले

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सीरीज के मुकाबले की शुरूआत आज गुरूवार यानी 11 जनवरी से हो रही है। वहीं इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को खेला जाएगा। इसके बाद सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 17 जनवरी को होना है। जाहिर है कि भारतीय टीम इस मुकाबले में जीत के साथ सीरीज की शुरूआत करने की कोशिश करेगी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Duleep Trophy 2026
|

Duleep Trophy 2026 : 14 साल बाद फाइनल में पहुंचा East Zone, मुकेश-शमी के कहर के बीच वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल

Duleep Trophy 2026 – ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में धमाकेदार अंदाज में जगह बना ली है। मंगलवार को खेले गए ...

IND W vs HKC W
|

IND W vs HKC W : स्मृति मंधाना के तूफानी शतक के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हांगकांग को 137 रन से रौंदा

IND W vs HKC W – महिला एशिया कप 2026 के सातवें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को एकतरफा अंदाज में ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : स्मृति के तूफान के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को 137 रन से रौंदा

Asia Cup 2026 – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अपनी ...

Smriti Mandhana Record
|

Smriti Mandhana Record : सचिन तेंदुलकर के क्लब में पहुंचीं स्मृति मंधाना, 124 रन की पारी से बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

Smriti Mandhana Record – भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 3 सितंबर 2026 की रात ऐसा इतिहास रच दिया, जिसका सपना ...

CPL
|

CPL : 39 गेंदों में शतक ठोककर Dasun Shanaka ने रचा इतिहास, Russell समेत इन दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा

CPL – कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी CPL के इतिहास में पहली बार किसी बल्लेबाज ने 40 से कम गेंदों में शतक जड़ दिया है। ...

BCCI
|

BCCI : बड़ी बैठक से Ajit Agarkar रहे गायब, बढ़ी हलचल; क्या Chief Selector को मिलेगा एक्सटेंशन?

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 3 सितंबर को हुई हाई-लेवल मीटिंग में भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा ...