IND vs AFG: मोहाली की ठंड बन सकती है मैच के लिए खतरा! घट सकते हैं मुकाबले के ओवर्स!

Ankit Singh
Published On:
IND vs AFG

भारत और अफगानिस्तान के बीच 2 मैचो की टी20 सीरीज का आगाज आज गुरुवार यानी 11 जनवरी से होने वाला है। इस सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली के आईएस बिंद्र स्टेडियम में खेला जाना है, जिसके लिए दोनों टीमें अपनी तैयारियां पूरी कर चुकी हैं। हालांकि मोहाली में कड़ाके की ठंड खिलाड़ियों के लिए काफी बड़ी मुसीबत बनी हुई है।

गौरतलब है कि नए साल के बाद से ही पूरे भारत में ठंड का कहर जारी है। कई शहरों में रात का तापमान 8 डिग्री से भी नीचे गिर जा रहा है। ऐसे में मोहाली की ठंड के कहर के कारण इस मुकाबले पर भी खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। अब जाहिर है कि यदि काफी ठंड रही और खिलाड़ियों को खेलने में कठिनाई हुई तो मैच के ओवर्स घटाने से लेकर यदि ज्यादा धुंध रहा तो मैच रद्द होने तक की आशंका है।

ठंड बन सकती है पहले मैच पर खतरा!

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्यूवेदर ने मोहाली के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके अनुसार शाम होते ही आज मोहाली का मौसम बेहद खराब हो सकता है। वहीं इस दौरान एक्यूवेदर ने मोहाली में कोहरे के लिए भी रेड वॉर्निंग जारी की है और हवा की क्वालिटी को भी डेंजर जोन में ही रखा है। कुल मिलाकर देखा जाए तो मौसम आज के मैच में अपना कहर ढ़ाने वाला है।

दरअसल, मोहाली में आज तापमान कम से कम 6 डिग्री तक जाने का अनुमान है और उसके साथ धुंध, कोहरा और एयर क्वालिटी का खराब होना मैच के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। अगर वेदर रिपोर्ट सही साबित होती है तो आज का मैच रद्द भी हो सकती है।

रद्द हो सकता है पहला टी20!

आपको बता दें कि आज अगर मोहाली में मौसम मौजूदा समय से ज्यादा खराब रहा, तो फिर ओवर भी घट सकते हैं। ऐसे मेें अगर ओवर घटे तो कम से कम 5-5 या 10-10 ओवर का मैच हो सकता है। हालांकि अगर धुंध के कारण खिलाड़ियों को समस्या हुई तो इस मैच के रद्द होने के भी आसार बन सकते हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

Arshdeep
|

Arshdeep : तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए खेलना चाहते हैं अर्शदीप, टेस्ट डेब्यू का इंतजार जारी; Duleep Trophy में दिखाया दम

Arshdeep – भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की नजरें अब टेस्ट क्रिकेट में जगह बनाने पर हैं। वह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में ...

UAE
|

UAE : आसिफ खान पर 15 महीने का बैन, डोप टेस्ट में फेल होने के बाद ICC ने सुनाई सजा

UAE – पाकिस्तान में जन्मे और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले बल्लेबाज आसिफ खान मुश्किलों में घिर गए हैं। ...

AB de Villiers on Virat Kohli
|

AB de Villiers on Virat Kohli : सचिन से कोहली की तुलना पर एबी डिविलियर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरा मतलब कुछ और था

AB de Villiers on Virat Kohli – दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर को लेकर दिए ...

Sonal Dinusha
|

Sonal Dinusha : सोनल दिनुषा ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ दोनों पारियों में शतक जड़कर बनाए कई रिकॉर्ड

Sonal Dinusha – भारत के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में श्रीलंका के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुषा ने शानदार बल्लेबाजी करते ...

Kieron Pollard
|

Kieron Pollard : पोलार्ड ने फिर छीना बटलर से नंबर-1 का ताज, T20 क्रिकेट में बनाया बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Kieron Pollard – वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने एक बार फिर टी20 क्रिकेट में बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ...

IND vs SL
|

IND vs SL : भारतीय स्पिनर्स की नो-बॉल ने बढ़ाई चिंता, साईराज बहुतुले ने दिया गजब का सुझाव

IND vs SL -श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भारतीय स्पिन गेंदबाजों की नो-बॉल ने टीम मैनेजमेंट की चिंता ...