IND vs BAN: Team India ने सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को रौंदा, 9 विकेट से हराकर फाइनल में की एंट्री

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs BAN

Asian Games 2023 में आज India और बांग्लादेश के बीच पुरुष क्रिकेट का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को मात दे दी है। इसी के साथ Team India चीन में खेले जा रहे एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।

Team India ने 9 विकेट से दी बांग्लादेश को मात

इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और जवाब में बांग्लादेश को 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर महज 96 रनों पर ही रोक दिया। वहीं इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने 9.2 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर बांग्लादेश को 9 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया एशियन गेम्स के फाइनल में भी पहुंच गई है।

Tilak Verma और Ruturaj Gaikwad की जोड़ी ने मचाया धमाल

इस मैच में 97 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका Yashasvi Jaiswal के रूप में लगा। बता दें कि क्वार्टर फाइनल मैच में नेपाल के खिलाफ शतक लगाने वाले जायसवाल IND vs BAN सेमीफाइनल मैच में शुरुआत में ही अपना विकेट गंवा बैठे। हालांकि इसके बाद Ruturaj Gaikwad और Tilak Verma की जोड़ी ने मिलकर धमाल मचा दिया।

इस मैच में जहां Tilak Verma ने 26 गेंदों में 2 चौके और 6 छक्कों के साथ नाबाद 55 रन बनाए। वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के कप्तान Ruturaj Gaikwad ने 26 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्को के साथ 40 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा गेंदबाजी में Sai Kishore ने 3 विकेट हासिल किए।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...