IND vs ENG: कुलदीप यादव को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड देने पर छिड़ गई बहस? फैंस ने BCCI से कर दिए सवाल

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs ENG

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज अब आखिरकार समाप्त हो चुकी है और टीम इंडिया ने इस सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया है। पांचवें मुकाबले की बात करें तो भारतीय टीम ने इंग्लैंड को धर्मशाला टेस्ट में तीन दिन के अंदर ही पारी और 64 रन से हरा दिया। इस मैच में कई बड़े खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। हालांकि अंत में कुलदीप यादव को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड से नवाजा गया।

हालांकि अब इस बात पर फैंस की बहस छिड़ गई है। दरअसल, इस मैच के सबसे बड़े हीरो Ravichandran Ashwin थे, जो अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे थे और साथ ही इस मुकाबले में उन्होंने कुल 9 विकेट हासिल किए। उन्होंने पहली पारी में 4 विकेट जबकि दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर सभी को हैरान कर दिया। हालांकि इसके बावजूद कुलदीप को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड मिला, जिसे लेकर अब सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

Kuldeep Yadav को क्यों मिला ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड?

दरअसल, इस मैच में जहां आर अश्विन ने 9 विकेट हासिल किए, तो वहीं कुलदीप यादव ने अपने नाम 7 विकेट दर्ज किए। हालांकि ज्यादा विकेट लेने के बावजूद अश्विन को अवॉर्ड क्यों नहीं मिला? ये सवाल फैंस BCCI से कर रहे हैं। तो आपको बता दें कि भले ही अश्विन ने 9 विकेट लिए हों, लेकिन कुलदीप ने 7 विकेट के साथ पहली पारी में बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया।

बता दें कि पहली पारी में भारतीय टीम का स्कोर 428 रन पर 8 विकेट का था। इस दौरान सभी को लगा कि ये रन स्पीड यहीं रुक जाएगी। हालांकि इसके बाद कुलदीप ने जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर 9वें विकेट के लिए 49 रन की पार्टनरशिप की और स्कोर 477 तक पहुंचाया। कुलदीप के इस महत्वपूर्ण योगदान की बदौलत भारतीय टीम को 259 रनों की लीड मिली। वहीं अश्विन पहली पारी में डक पर आउट हो गए थे।

सिर्फ इसी वजह से जीत के बाद ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड अश्विन को ना देकर कुलदीप को मिला। इस जीत के बाद BCCI ने भी एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कुलदीप को बधाई दी। हालांकि इस दौरान इस पोस्ट पर लोगों ने सवाल शुरू कर दिए। जहां एक यूजर ने इस पोस्ट पर BCCI से सवाल करते हुए लिखा, ‘क्या अश्विन और कुलदीप दोनों को यह अवॉर्ड नहीं मिलना चाहिए था।’ वहीं दूसरे ने लिखा, अश्विन ही इस अवॉर्ड को पाने के लिए राइट मैन थे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...