IND vs NZ: “भारत असाधारण रहा है”, सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया के फैन हुए कीवी कप्तान

Ankit Singh
Published On:
IND vs NZ

World Cup 2023 के लीग स्टेज में अजेय रहते हुए Team India आखिरकार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है और यहां सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सबसे पहला मुकाबला न्यूजीलैंड से 15 नवंबर को है। सेमीफाइनल का ये पहला मुकाबला मुंबई के Wankhede Stadium में खेला जाना है।

गौरतलब है कि दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतने के लिए पूरी ताकत लगा देंगी, क्योंकि इस मैच में जीतने वाली टीम फाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी, जबकि हारने वाली टीम का पत्ता साफ हो जाएगा। इस बीच इस महाभिड़ंत से पहले कीवी टीम के कप्तान Kane Williamson ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय टीम की जमकर तारीफ की है और टीम इंडिया को एक असाधारण टीम बताया है।

Team India के मुरीद हुए Kane Williamson

आपको बता दें कि केन विलियमसन भले ही पूरे टूर्नामेंट के दौरान ज्यादातर मैचों में कीवी टीम के साथ नहीं रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने जिन मैचों में हिस्सा लिया है उसमें शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में सेमीफाइनल मुकाबले से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बात करते हुए केन विलियमसन ने टीम इंडिया की तारीफों के पुल बांधे।

उन्होंने कहा कि, “इस टूर्नामेंट में, हर टीम पेचीदा है। भारत असाधारण रहा है। हम जानते थे कि अगर हम अच्छा क्रिकेट खेलते हैं तो हम खुद को एक अच्छा मौका देंगे। वहीं इसके अलावा भारतीय टीम से होने वाले मुकाबले के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मेजबान देश के खिलाफ खेलना बहुत अच्छा होगा।

सेमीफाइनल मैच के लिए एक्साइटेड हैं केन विलियमसन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसके आगे बात करते हुए विलिमयन ने कहा कि,  “हमारी 15 खिलाड़ियों की टीम में हर कोई फिट है जो एक अच्छा संकेत है। जब हमने पूल चरण में उनसे खेला तो यह एक शानदार खेल था लेकिन यह एक अलग मैच है। यह इस बारे में है कि आप एक टीम के रूप में खुद को कैसे अभिव्यक्त करना चाहते हैं। यह चुनौती का एक बड़ा हिस्सा है।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

IND vs SL
|

IND vs SL : शुभमन गिल के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, सिर्फ 30 रन बनाते ही चेतेश्वर पुजारा को छोड़ देंगे पीछे

IND vs SL – भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज से ...

IND vs SL
|

IND vs SL : साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, गिल की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। बाएं ...

IND vs SL
|

IND vs SL : साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, देवदत्त पडिक्कल को मिला बड़ा मौका; सरफराज-शेख रशीद पर नजर

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार ...

BCCI
|

BCCI : खिलाड़ियों की चोटों पर BCCI सख्त, देवजीत सैकिया VVS लक्ष्मण से करेंगे मुलाकात

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों चोटों की समस्या से जूझ रही है। एक के बाद एक खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण ...

Rodrigues
|

Rodrigues : जेमिमा रोड्रिग्स ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी संशय; चार्ली नॉट लेंगी जगह

Rodrigues – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण मौजूदा द हंड्रेड टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : पडिक्कल का शतक, गुरनूर बराड़ के आखिरी ओवर में 4 छक्के, भारत ने 357 रन पर खत्म किया दिन

IND vs SL – भारत और श्रीलंका XI के बीच खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने दूसरे दिन शानदार ...