IND vs SA: साउथ अफ्रीका दौरे से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, ये स्टार गेंदबाज हुआ चोटिल

Ankit Singh
Published On:
IND vs SA

Team India जल्द ही साउथ अफ्रीका दौरे के लिए रवाना होने वाली है, जिसके लिए भारतीय टीम के स्कवॉड का ऐलान भी हो चुका है। इस दौरे पर ब्लू टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज, 2 मैचों की वनडे सीरीज और साथ ही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस दौरे के लिए BCCI ने तीनों फॉर्मेट के लिए 3 अलग-अलग स्कवॉड और साथ ही 3 अलग-अलग कप्तानों को चुना है।

हालांकि अब इस दौरे से पहले ही भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, भारत के स्टार तेज गेंदबाज Mohammed Shami इस सीरीज से पहले ही अपनी चोट से परेशान हैं और माना जा रहा है कि ये ब्लू टीम के लिए भारी पड़ सकता है। दरअसल, साउथ अफ्रीका दौरे पर टी20 और वनडे के लिए तो शमी का चयन नहीं हुआ है, लेकिन टेस्ट सीरीज में उन्हें शामिल किया गया है। 

Mohammed Shami अपनी चोट से हैं परेशान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साउथ अफ्रीका दौरे से पहले ब्लू टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी अपनी टखने की चोट से परेशान हैं। फिलहाल वो इस चोट के इलाज के लिए मुंबई गए हुए हैं और साथ ही मुंबई में स्पोर्ट्स ऑर्थोपेडिक से सलाह भी ले रहे हैं। वहीं रिपोर्ट्स द्वारा मिली जानकारी से पता लगा है कि इसके बाद वो रिहैब और चोट के इलाज के लिए एनसीए जाएंगे।

ऐसे में फैंस दक्षिण अफ्रीका दौरे पर शमी की वापसी को लेकर चिंतित हैं। हालांकि टीम सेलेक्टर्स को उम्मीद है कि मोहम्मद शमी टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ठीक हो जाएंगे और टीम के साथ जुड़ने के लिए वहां पहुंच जाएंगे। भारतीय फैंस को भी यही उम्मीद होगी, क्योंकि सभी जानते हैं कि शमी इस समय में भारतीय टीम के सबसे सफल गेंदबाज हैं।

कब शुरू होगी भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है, जिसका पहला मुकाबला 26 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच होगा। इसके बाद सीरीज का दूसरा टेस्ट मुकाबला 3 जनवरी से 7 जनवरी के बीच खेला जाएगा। आपको बताते चलें कि ये दोनों ही मुकबाले दोपहर डेढ़ बजे से खेले जाएंगे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...