Indian women’s : ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ ठोके 412 रन – बना डाला शर्मनाक इतिहास

Atul Kumar
Published On:
Indian women's

Indian women’s – भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया तीसरा और निर्णायक वनडे भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए कड़वा अनुभव लेकर आया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 412 रन ठोक डाले।

यह पहली बार है जब भारत ने महिला वनडे क्रिकेट में 400+ रन लुटाए। इससे पहले भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर दिसंबर 2024 में ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया का ही 371/8 था।

ऑस्ट्रेलिया का ऐतिहासिक स्कोर

  • ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में महिला वनडे इतिहास का संयुक्त छठा सबसे बड़ा स्कोर बनाया।
  • 1997 वर्ल्ड कप में डेनमार्क के खिलाफ 412/3 के बाद यह उनका सबसे बड़ा टोटल है।
  • भारत के खिलाफ यह किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर भी है।

महिला वनडे के टॉप हाई स्कोर

स्कोरटीमविपक्षी टीममैदानसाल
491/4न्यूजीलैंडआयरलैंडडबलिन2018
455/5न्यूजीलैंडपाकिस्तानक्राइस्टचर्च1997
440/3न्यूजीलैंडआयरलैंडडबलिन2018
435/5भारतआयरलैंडराजकोट2025
418न्यूजीलैंडआयरलैंडडबलिन2018
412/3ऑस्ट्रेलियाडेनमार्कमुंबई1997
412ऑस्ट्रेलियाभारतदिल्ली2025

बेथ मूनी का धमाका

अनुभवी बल्लेबाज बेथ मूनी ने शानदार शतक जड़ते हुए भारत की मुश्किलें बढ़ा दीं।

  • 75 गेंदों पर 138 रन
  • 23 चौके और 1 छक्का
  • एशले गार्डनर (24 गेंदों में 39), एलिसा पेरी (72 गेंदों में 68) और जॉर्जिया वोल (68 गेंदों में 81) ने भी अहम योगदान दिया।

भारतीय गेंदबाजों की हालत

भारतीय गेंदबाजी लाइन-अप ऑस्ट्रेलिया के सामने पूरी तरह फ्लॉप रही।

  • अरुंधती रेड्डी: 3 विकेट
  • दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह: 2-2 विकेट
  • क्रांति गौड़ और स्नेह राणा: 1-1 विकेट

वर्ल्ड कप से पहले बढ़ी टेंशन

30 सितंबर से भारत में महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 शुरू हो रहा है। ऐसे में कप्तान हरमनप्रीत कौर के लिए गेंदबाजों का यह कमजोर प्रदर्शन बड़ी चिंता का विषय है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Follow Us On