IPL 2023 : ऋषभ पंत आईपीएल में खेलेंगे या नहीं: भारतीय टीम के विकटकीपर और बैटर ऋषभ पंत का 30 दिसंबर को भयानक एक्सीडेंट हो गया था. वह दिल्ली से अपने घर रुड़की जा रहे थे| देहरादून में शुरुआती इलाज के बाद बीसीसीआई ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुंबई शिफ्ट कर दिया|

6 जनवरी को ऋषब पंत का दाएं पैर का सफल ऑपरेशन हुआ है| अंदाज़ा लगाया जा रहा है की उनकी मैदान की वापसी में 5 से 6 महीने का वक्त लग सकता है| उनके आईपीएल 2023 में खेलने पर शंका थी जो अब पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अब स्पष्ट कर दिया है की ऋषब पंत आईपीएल 2023 में खेलने की हालत में नहीं है|