MI ने जीता दिल-महिला प्रीमियर लीग में पिछले महीने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पहले सीजन का खिताब अपने नाम किया था।

विस्तार

आईपीएल के 22वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम एक खास जर्सी पहनकर उतरी। वानखेड़े स्टेडियम में रविवार (16 अप्रैल) को मुंबई ने अपनी महिला टीम की जर्सी पहनी है। महिला प्रीमियर लीग में पिछले महीने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पहले सीजन का खिताब अपने नाम किया था।

पुरुष टीम ने देश में लड़कियों के लिए करियर विकल्प के रूप में खेल को बढ़ावा देने के लिए विशेष जर्सी पहनी है। इस खास मौके पर वानखेड़े स्टेडियम में 19 हजार लड़कियां मैच देखने पहुंची हैं। मुंबई फ्रेंचाइजी की यह पहल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स फॉर ऑल (ईएसए) का हिस्सा है।

अर्जुन तेंदुलकर ने किया डेब्यू
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में रोहित शर्मा की जगह सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। रोहित शर्मा के पेट में समस्या है। मुंबई की प्लेइंग-11 में डुएन जॉनसन को शामिल किया गया। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने इस मैच से आईपीएल में डेब्यू किया। वह 2021 से इस टीम का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

यह भी पढ़े –सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का पूरा हुआ सपना, MI के लिए IPL में किया डेब्यू

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, एन जगदीसन, नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती।

सबस्टीट्यूटः मनदीप सिंह, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, डेविड विसे।

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वधेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन यानसेन, राइली मेरेडिथ।

सबस्टीट्यूटः रोहित शर्मा, रमनदीप सिंह, अर्शद खान, विष्णु विनोद, कुमार कार्तिकेय।

क्रिकेट की दुनिया की हर हलचल, लेटेस्‍ट हिंदी न्यूज देखे Cricketyatri.com। पर

खेल की ताजा ख़बरेंIPL 2023, WPL 2023, Fantasy क्रिकेट से जुड़ी हर खबर जानने के लिए बने रहें..

Follow Us

Google NewsFacebookTwitterYoutubeInstagramApp

Jyoti Vishwakarma

मेरा नाम ज्योति विश्वकर्मा है, मेरा जन्मस्थल रोहिणी, दिल्ली है,जहां मैं अपने...