IPL 2026 : IPL टीमों की ब्रांड वैल्यू जारी – आरसीबी नंबर 1 पंजाब किंग्स की ग्रोथ सबसे तेज

Atul Kumar
Published On:
IPL 2026

IPL 2026 – IPL 2025 Brand Value Report जारी हो चुकी है और इस साल के आंकड़े कई चौंकाने वाले हैं।
अक्टूबर 2025 के मुताबिक, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पहली बार ब्रांड वैल्यू में सभी टीमों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) एक दशक में पहली बार टॉप-2 से बाहर हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, RCB, मुंबई इंडियंस और CSK अभी भी शीर्ष तीन टीमों में हैं, लेकिन उनके बीच का अंतर अब बेहद कम है।
यह मूल्यांकन Houlihan Lokey द्वारा तैयार किया गया है, जो हर साल आईपीएल टीमों की ब्रांड वैल्यू का वैश्विक विश्लेषण करता है।

IPL 2025 Brand Value Ranking (अक्टूबर 2025)

रैंकटीमब्रांड वैल्यू (USD)ब्रांड वैल्यू (₹ करोड़)साल-दर-साल ग्रोथ
1रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)$269 मिलियन₹2,358 करोड़+18.5%
2मुंबई इंडियंस (MI)$242 मिलियन₹2,121 करोड़+18.6%
3चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)$235 मिलियन₹2,060 करोड़+1.7%
4कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)$227 मिलियन₹1,990 करोड़+5.1%
5सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)$154 मिलियन₹1,355 करोड़+16.7%
6दिल्ली कैपिटल्स (DC)$152 मिलियन₹1,332 करोड़+16%
7राजस्थान रॉयल्स (RR)$146 मिलियन₹1,280 करोड़+9.8%
8गुजरात टाइटन्स (GT)$142 मिलियन₹1,245 करोड़+14.5%
9पंजाब किंग्स (PBKS)$141 मिलियन₹1,237 करोड़+39.6%
10लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)$122 मिलियन₹1,073 करोड़+34.1%

RCB — पहली बार नंबर वन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने ब्रांड वैल्यू के मामले में इस बार चेन्नई और मुंबई दोनों को पीछे छोड़ दिया।
RCB की ब्रांड वैल्यू अब $269 मिलियन (₹2,358 करोड़) है।
यह पिछले साल की तुलना में 18.5% की वृद्धि है।
RCB के सोशल मीडिया एंगेजमेंट, स्टार खिलाड़ियों की लोकप्रियता और फैन लॉयल्टी ने इस ग्रोथ में अहम भूमिका निभाई।

मुंबई इंडियंस — एक पायदान ऊपर

मुंबई इंडियंस (MI) ने कई सालों बाद नंबर-2 की पोजिशन हासिल की है।
टीम की वैल्यू $242 मिलियन (₹2,121 करोड़) तक पहुंच गई है, जो 18.6% की सालाना वृद्धि को दर्शाती है।
टीम का मजबूत ब्रांड नेटवर्क और ग्लोबल मार्केटिंग स्ट्रेटेजी इसकी सबसे बड़ी ताकत रही है।

CSK — एक दशक बाद टॉप-2 से बाहर

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), जो लंबे समय तक आईपीएल की सबसे वैल्यूएबल फ्रेंचाइज़ी रही है, अब तीसरे स्थान पर आ गई है।
इसकी ब्रांड वैल्यू $235 मिलियन (₹2,060 करोड़) है, लेकिन ग्रोथ सिर्फ 1.7% रही।
यह टॉप-3 में सबसे धीमी ग्रोथ रेट है।
रिपोर्ट के अनुसार, टीम की ब्रांड वैल्यू में गिरावट महेंद्र सिंह धोनी के आंशिक रिटायरमेंट और कम ऑन-फील्ड सफलता की वजह से आई है।

KKR, SRH और DC — स्थिर प्रदर्शन

  • कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने $227 मिलियन (₹1,990 करोड़) की ब्रांड वैल्यू के साथ चौथा स्थान बनाए रखा है।
  • सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 16.7% की ग्रोथ के साथ टॉप-5 में जगह बरकरार रखी।
  • दिल्ली कैपिटल्स (DC) की वैल्यू $152 मिलियन पहुंच गई है, जो 16% की ग्रोथ को दर्शाती है।

पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स — सबसे तेज ग्रोथ

इस साल की सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात रही पंजाब किंग्स (PBKS) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की जबरदस्त ग्रोथ।

  • PBKS की वैल्यू 39.6% बढ़ी — जो सभी टीमों में सबसे ज्यादा है।
  • LSG की ब्रांड वैल्यू में भी 34.1% की उछाल आई।

दोनों फ्रेंचाइज़ी ने डिजिटल मार्केटिंग, ब्रांड स्पॉन्सरशिप और फैन इंगेजमेंट में बड़े निवेश किए हैं।

विशेषज्ञों की राय

क्रिकेट मार्केट एनालिस्ट्स के मुताबिक,

“IPL अब सिर्फ एक स्पोर्ट्स लीग नहीं, बल्कि ब्रांड इकॉनमी बन चुका है।
टीमें अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैशन, एंटरटेनमेंट और डिजिटल मीडिया में भी एक्सपोज़र बढ़ा रही हैं।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Follow Us On