IPL 2024 के 21वें मुकाबले में आज 7 मार्च यानी रविवार को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में Lucknow Super Giants और Gujarat Titans के बीच मुकाबला खेला जाना है। ये मुकाबला शाम साढ़े 7 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला काफी अहम होने वाला है।
दोनों टीमों ने इस मुकाबले में 2-2 जीत हासिल कर रखी है, बस फर्क ये है कि गुजरात को 4 में से 2 में जीत जबकि 2 में हार मिली है, तो वहीं दूसरी तरफ लखनऊ को 3 मुकाबलों में से 2 में जीत और 1 में हाल मिली है। ऐसे में आइए इस मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि आज के मुकाबले में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 क्या हो सकती है –
दोनों टीमों की ये हो सकती है रणनीति
गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर पंजाब के खिलाफ मुकाबला मिस कर गए थे, लेकिन इस मुकाबले में एक बार फिर उनकी वापसी की उम्मीदें हैं। वहीं मोहित शर्मा इस सीज़न में चार मैचों में सात विकेट लेकर न केवल गुजरात के बेहतरीन गेंदबाज रहे हैं, बल्कि लखनऊ के खिलाफ अपनी टीम के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी रहे हैं (दो मैचों में छह विकेट)। वहीं दूसरे नंबर पर राशिद खान भी इसी लिस्ट में शामिल हैं।
वहीं निकोलस पूरन लखनऊ के लिए 175.9 की प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से तीन मैचों में 146 रन बनाकर फॉर्म बल्लेबाज रहे हैं। स्पिन के खिलाफ, स्ट्राइक रेट 188 तक चला जाता है, क्योंकि उन्होंने 27 गेंदों का सामना करके 51 रन बनाए हैं। मध्य ओवरों (7-15) के दौरान वेस्टइंडीज के बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट 143.93 है और राशिद खान और नूर अहमद जैसे खिलाड़ियों के खिलाफ उनकी लड़ाई खेल में लखनऊ की किस्मत के लिए महत्वपूर्ण होगी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जायंट्स – केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, देवदत्त पडिक्कल, निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बदोनी/दीपक हुडा, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, नवीन-उल-हक, मयंक यादव। [Impact: मणिमारन सिद्धार्थ]
गुजरात टाइंटस – शुबमन गिल (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केन विलियमसन/डेविड मिलर, साई सुदर्शन, अभिनव मनोहर/शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, दर्शन नालकंडे


















England : अब इंग्लैंड भी डराती है — इयान बिशप की चेतावनी