Muhammad Rizwan: “यह गाजा में हमारे भाइयों और बहनों के लिए था”, विवादास्मक पोस्ट कर बुरे फंस सकते हैं मोहम्मद रिजवान

Ankit Singh
Published On:
Muhammad Rizwan

पाकिस्तानी खिलाड़ियों और विवादों का रिश्ता जन्म जन्मांतर से ही चला आ रहा है। Pakistan क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अभी एक विवाद से पीछा नहीं छुड़ाते कि दूसरे विवाद की तरफ उनके कदम अपने आप ही बढ़ जाते हैं। हाल ही में पाकिस्तानी टीम के बीच विवादों का सिलसिला खत्म हुआ ही था कि इस बीच पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज Muhammad Rizwan के एक पोस्ट ने एक नए विवाद को हवा दे दी है।

दरअसल, रिजवान ने इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध को लेकर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया है, जिसपर विवाद होना तय है। उन्होंने हाल ही में Sri Lanka टीम के खिलाफ शतक जड़कर उसे गाजा के लड़ाकों के लिए समर्पित कर दिया है। ऐसे में उनके इस पोस्ट पर क्रिकेट प्रेमी भड़क उठे हैं और उनके खिलाफ कार्रवाही की मांग कर रहे हैं। ऐसे में ICC उनके खिलाफ सख्त एक्शन भी ले सकती है।

Muhammad Rizwan ने किया विवादास्मक पोस्ट

आपको बता दें कि बीते दिन यानी 10 अक्टूबर को पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ हैदराबाद में मैच खेला, जिसमें Muhammad Rizwan और अब्दुल्ला शफीक ने शतक जड़ा था। वहीं Hasan Ali ने चार विकेट हासिल किए। पाकिस्तानी खिलाड़ियों के इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान ने World Cup 2023 में लगातार दूसरी जीत कर ली। रिजवान ने इस जीत के बाद ही ये पोस्ट शेयर किया है।

दरअसल, श्रीलंका के खिलाफ 121 गेंदों में 131 रनों की पारी खेलने और टीम को जीत दिलाने के बाद रिजवान ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, “यह गाजा में हमारे भाइयों और बहनों के लिए था। 🤲🏼 जीत में योगदान देकर खुश हूं। इसे आसान बनाने के लिए पूरी टीम और विशेष रूप से अब्दुल्ला शफीक और हसन अली को श्रेय। अद्भुत आतिथ्य और समर्थन के लिए हैदराबाद के लोगों का बहुत आभारी हूं।”

इजरायल-हमास में चल रहा है भीषण युद्ध

बता दें कि हाल ही में हमास के लड़ाकों ने इजरायल पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में करीब 900 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई थी। हमले से बौखलाई इजरायली सेना भी इसका जवाब दिया। मिली जानकारी के मुताबिक हमास ने इजराइल के करीब 20 स्थानों को अपना निशान बनाया।

हालांकि इस युद्ध के बीच दुखद बात यह है कि हजारों निर्दोष जिंदगियों ने अपनी जान गंवा दी है। ऐसे में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज का ये बयान ऐसे संवेदनशील समय पर बिल्कुल भी ठीक नहीं है, और उनके इस बयान पर बड़ा बवाल मचना तय है।

फैंस ने रिजवान के खिलाफ की कार्रवाही की मांग

आपको बता दें कि रिजवान के इस पोस्ट के वायरल होते ही क्रिकेटप्रेमी भड़क उठे हैं और उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। इसके अलावा कई फैंस तो ICC से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाही करने की मांग कर रहे हैं। बता दें आईसीसी इवेंट के दौरान खिलाड़ियों से बिल्कुल राजनीतिक बयान की उम्मीद नहीं की जाती है।

अगर कोई ऐसा करते हैं तो आईसीसी उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेने का अधिकार रखती है। ऐसा पहले भी कई खिलाड़ियों के साथ हो चुका है, जिनमें धोनी और मोइन अली जैसे खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है। ऐसे में अब ये देखना है कि आईसीसी इस मामले पर क्या कहती है?

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

England vs Pakistan
|

England vs Pakistan : 20 साल बाद हुआ कमाल, रॉबिन्सन-टंग ने 5-5 विकेट लिए तो गेंद के कराए दो टुकड़े

England vs Pakistan – पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव को ड्रॉप करने की मांग पर अश्विन ने दिया जवाब, बोले- गलती खिलाड़ी की नहीं, इस्तेमाल सही नहीं हुआ

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को ज्यादा गेंदबाजी करने का ...

ENG vs PAK
|

ENG vs PAK : रॉबिन्सन-टंग ने रचा इतिहास, बैक-टू-बैक गेंदों पर पूरे किए 5 विकेट हॉल; 149 साल में पहली बार हुआ ऐसा

ENG vs PAK – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : 10 विकेट लेने वाले मानव सुथार नहीं, इस खिलाड़ी को KL राहुल ने बताया मैच का सबसे बड़ा हीरो

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 165 रन ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव पर लटकी तलवार, दूसरे टेस्ट में नहीं चला जादू तो खत्म हो सकता है टेस्ट करियर? जानें क्यों

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने 165 रन से शानदार जीत दर्ज की ...

IND vs SL
|

IND vs SL : देवदत्त पडिक्कल ने बनाया गजब का रिकॉर्ड, 3 टेस्ट खेले और तीनों में अलग कप्तान के अंडर मिली जीत

IND vs SL – गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की 165 रन की शानदार जीत के हीरो रहे देवदत्त पडिक्कल ने अपने छोटे से ...