ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ और उर्वशी रौतेला ने खूबसूरत फोटो शेयर की,फैंस ने किया विरोध…

Published On:
Accident happened and Urvashi Rautela shared a beautiful photo

एक्सीडेंट हुआ और उर्वशी रौतेला ने खूबसूरत फोटो शेयर की- टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह एक हादसे में बुरी तरह से घायल हो गए। एक्सीडेंट की तस्वीरें देख कोई भी हैरान हो जायेगा। इस हादसे में पंत को गंभीर चोटें आई है। 

फैंस पंत के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे है।  इस बीच बॉलीवुड की अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने एक फोटो पोस्ट किया है।  हाल ही में इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री से सुंदर सी फोट शेयर की है। 

इस तस्वीर पर उर्वशी ने सफेद कलर की ड्रेस पहनी हुई है साथ ही इस लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने ईयरिंग्स, मांग टीका भी लगाया है। एक्ट्रेस ने इस फोटो में कैप्शन पर लिखा है ”praying” साथ ही उर्वशी ने व्हाइट कलर का हार्ट बनाया है।

इंस्टाग्राम की इस फोटो पर लोग लगातार कमेंट कर रहे है।  एक यूजर ने लिखा है पंत का एक्सीडेंट हो गया है और आप इंस्टाग्राम पर है।  एक ने लिखा ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ है।

एक यूजर ने लिखा भाभी जी ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हो गया है।  साथ ही इस पोस्ट पर फैंस पंत के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे है।  ऋषभ पंत और उर्वशी की कभी रिश्ते में होने की बात थी। 

यह भी पढ़े- गाड़ी चलाते वक्त हम क्यों बन जाते हैं खुदगर्ज, ऋषभ पंत को बचाने वाले फ़रिश्तो को सलाम…

उन्होंने कभी इसे कबूल नहीं किया। दोनों की सोशल मीडिया पर कई बार कोल्ड वॉर भी हुई। जानकारी के अनुसार ऋषभ पंत दिल्ली से रुड़की जा रहे थे। उसी वक्त उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

इसके बाद 108 की मदद से ऋषभ पंत को रुड़की के सिविल अस्पताल भेजा गया। यह घटना आज सुबह 5 बजकर 15 मिनट की है। यह हादसा मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एनएच 58 पर हुआ। इस घटना में खिलाड़ी बुरी तरह घायल हो गए है। उनके माथे पर चोट आई है और पैर भी फ्रैक्चर हो गया है। 

यह भी पढ़े- केएल राहुल के फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस दिन अपनी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी की मांग में भरेंगे सिंदूर

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Follow Us On

Leave a Comment