आईसीसी ने 2022 पुरुष टी20 टीम ऑफ़ द ईयर का किया ऐलान , इस टीम में तीन भारतीय खिलाड़ी भी शामिल: पिछले साल के प्रदर्शन के आधार पर 2022 के लिए आईसीसी ने टी20 टीम ऑफ द ईयर का ऐलान किया हैं। इस टीम में पिछले साल अच्छा प्रदर्शन करने वाले 11 खिलाड़ियों को टीम में चुना गया है।
पिछले साल इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले जोस बटलर को इस टीम का कप्तान और विकटकीपर बनाया गया है, जबकि भारत के सूर्यकुमार यादव , विराट कोहली और हार्दिक पंड्या को टीम में शामिल किया गया हैं।
उसके अलावा पाकिस्तान और इंग्लैंड से दो-दो खिलाड़ी चुने गए हैं। वहीं, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, श्रीलंका और आयरलैंड के एक-एक खिलाड़ी को टीम में शामिल किया गया हैं।
यह भी पढ़ें
पिछले साल टी20 में भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने 31 मैचों में 187.43 की स्ट्राइक रेट और 46.56 की औसत से 1164 रन बनाए , जिसमे दो शतक और नौ अर्धशतक शामिल हैं।
पूर्व भारतीय कप्तान ओर महान खिलाड़ी विराट कोहली ने भी टी20 अंतराष्ट्रीय में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 20 मैचों में 55 से ज्यादा के औसत और 138 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 781 रन बनाए।
ये भी पढ़े : मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहाँ की अनदेखी फोटो, इतनी खुबसूरत पत्नी होने के बाद भी रहते है अकेले…
इस दौरान उन्होंने अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक भी जड़ा और तीन साल के शतकों के सूखे को भी खत्म किया। वह भारत की ओर से टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।
हार्दिक पांड्या ने पिछले साल शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया था और उन्होंने बल्ले से 607 रन और गेंद से 20 विकेट लिए थे।एशिया कप टी20 और टी20 वर्ल्ड कप 2022 में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया था।
जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा के लिए साल 2022 यादगार रहा। उन्होंने कई यादगार प्रदर्शन किए हैं और इसीलिए आईसीसी ने उन्हें अपनी टी20 टीम में जगह दी है। रजा ने पिछले साल 735 रन बनाए थे और 25 विकेट भी लिए थे।
आयरलैंड के जोशुआ लिटिल पिछले साल घातक दिखे और एक कैलेंडर वर्ष में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने 26 मैचों में 7.58 की इकॉनमी रेट से 39 विकेट लिए। टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में उन्होंने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ शानदार हैट्रिक भी ली थी।
ICC T20 टीम ऑफ द ईयर कुछ इस प्रकार है :
जोस बटलर (कप्तान) (इंग्लैंड), मोहम्मद रिज़वान (पाकिस्तान), विराट कोहली (भारत), सूर्यकुमार यादव (भारत), ग्लेन फिलिप्स (न्यूजीलैंड), सिकंदर रजा (ज़िम्बाब्वे), हार्दिक पांड्या (भारत), सैम करन (इंग्लैंड), वानिन्दु हसरंगा (श्रीलंका, हारिस रउफ (पाकिस्तान), जोशुआ लिटिल (आयरलैंड)