ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल पाएंगे पंत, यह खिलाड़ी ले सकते हैं हिस्सा…

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल पाएंगे पंत- भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक कार एक्सीडेंट में बुरी तरह चोटिल हो गए थे। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें नहीं आई है लेकिन पैर में फ्रैक्चर हो गया है।

 ऋषभ पंत के शरीर में अलग-अलग  तरह के स्कैन और जांच की जा रही है। ऐसा करने से उनकी चोट का सटीक अंदाजा लगाया जा सकता है।

अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि उन्हें मैदान में लौटने में कितना समय लगेगा। पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। 

 भारतीय टीम को अब श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज खेलनी है। इन दोनों सीरीज में ऋषभ पंत को नहीं चुना गया है।

यह भी पढ़े- 2022 में टी20 के टॉप क्रिकेटर चुने आकाश चोपड़ा ने, Virat Kohli समेत इन दिग्गज खिलाड़ियों को किया शामिल

 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत का खेलना पक्का था। भारत को 9 फरवरी से 13 मार्च के बीच ऑस्ट्रेलिया के साथ 4 टेस्ट खेलने हैं।

 इस सीरीज में पंत के नहीं खेलने पर उनकी जगह केएस भरत या ईशान किशन को भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़े- Team India: 2022 में ये 2 खिलाड़ी रहे भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में Best Performers, BCCI ने बताए नाम

 पंत की जगह उपेंद्र यादव या फिर संजू संजू सैमसन को भी मौका दिया जा सकता है। बताना चाहते हैं कि शुक्रवार की सुबह ऋषभ पंत कार हादसे का शिकार हो गए थे।

 देहरादून में उनके इलाज जारी है। ऋषभ पंत के दिमाग या फिर रीड की हड्डी में कोई चोट नहीं है। लेखन घुटनों और टकने के मांसपेशियों में चोट है।

 इस वजह से पंत लंबे समय तक क्रिकेट के मैदान से बाहर रहेंगे। पंत दो से लेकर छह महीने तक क्रिकेट से दूर रह सकते हैं। 

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Leave a Comment

Avatar