PBKS vs CSK: 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए धोनी और पहली गेंद पर हुए बोल्ड, Harbhajan Singh ने लगाई क्लास

Pranjal Srivastava
Published On:
PBKS vs CSK

बीते दिन रविवार यानी 5 अप्रैल को Chennai Super Kings और Punjab Kings के बीच IPL 2024 का 53वां मैच खेला गया, जिसमें CSK को 28 रनों से जीत मिली। हालांकि इसके बावजूद इस मुकाबले में चेन्नई के फैंस थोड़े निराश नजर आए। उनकी निराशा का कारण थे MS Dhoni, जो इस मुकाबले में काफी देर से बल्लेबाजी करने आए और पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।

दरअसल, इस मुकाबले में CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी पंजाब के खिलाफ नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरें। हालांकि उनका ये निर्णय उनपर ही भारी पड़ गया और पहली ही गेंद पर हर्षल पटेल ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। ऐसे में धोनी के देर से आने पर सीएसके को मध्यक्रम के बल्लेबाजों की कमी जाहिर तौर पर खली। उनके इस फैसले को कोई नहीं समक्ष पाया। इस बीच अब धोनी के इस फैसले पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने उन्हें लपेटा है और इस गलत निर्णय के लिए उनकी क्लास लगाई है।

Harbhajan Singh ने लगाई MS Dhoni की क्लास

दरअसल, इस मैच के बाद MS Dhoni के 9वें नंबर पर उतरने वाले फैसले को लेकर हरभजन सिंह ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए कहा, “एमएस धोनी अगर नंबर 9 पर बल्लेबाजी करना चाहते हैं तो उन्हें नहीं खेलना चाहिए। इससे बेहतर है कि किसी तेज गेंदबाज को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाए। वह निर्णय लेने वाले व्यक्ति हैं और उन्होंने बल्लेबाजी के लिए नहीं आकर अपनी टीम को निराश किया है।”

Harbhajan Singh ने आगे अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि, “उनसे आगे आए शार्दुल ठाकुर। ठाकुर कभी भी धोनी जैसे शॉट नहीं लगा सकते और मुझे समझ नहीं आता कि धोनी ने ये गलती क्यों की? उनकी अनुमति के बिना कुछ नहीं होता और मैं यह मानने को तैयार नहीं हूं कि उन्हें पदावनत करने का यह फैसला किसी और ने लिया था।”

“मैं वही कहूंगा जो सही है…” – Harbhajan Singh

हरभजन ने आगे कहा कि, “सीएसके को तेजी से रन बनाने की जरूरत थी और धोनी ने पिछले मैचों में ऐसा किया है। यह चौंकाने वाली बात थी कि वह पंजाब किंग्स के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबले में पीछे रहे। भले ही सीएसके आज जीत जाए, फिर भी मैं धोनी को कहूंगा। लोगों को कुछ भी कहने दीजिए। मैं वही कहूंगा जो सही है।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...